बिहार में 'हाईटेक' शराब तस्करी, बोतलें छुपाने का जुगाड़ देख पुलिस की भी फटी रह गई आंखें- VIDEO

धनबाद से पटना आने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस में पुलिस ने शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दर्जन से अधिक शराब की बोतलों को जब्त किया।  

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
liquor smuggling in ganga damodar express
बिहार में 'हाईटेक' शराब तस्करी | Image: screengrab

बिहार में शराबबंदी है, लेकिन बिहार में शराबबंदी के दौरान भी लोगों तक शराब पहुंचाई जा रही है। इस बीच धनबाद से बिहार की राजधानी पटना जाने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में पुलिस ने शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने दर्जन से अधिक शराब की बोतलों को जब्त किया।

इस छापेमारी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। इतने बड़े पैमाने पर शराब तस्करी के मामले जरूर हैरान करने वाले हैं। वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब तस्कर ने कैसे कोच के ऊपरी हिस्से में शराब को छिपाया है। बोतलें छुपाने का जुगाड़ देख पुलिस की भी आंखें फटी जी फटी रह गई ।

बिहार में 'हाईटेक' शराब तस्करी का भंडाफोड़

मिली जानकारी के अनुसार और वीडियो के मुताबिक धनबाद से पटना आने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस में पुलिस ने शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले ही इस ट्रेन में कई बार शराब तस्करों को बोतल के साथ पकड़ा गया है। शराब तस्करों द्वारा शराब की बोतलों को छिपाने का तरीका भी कई बार पुलिस को हैरान कर देता है।

बोतलें छुपाने का जुगाड़ देख पुलिस हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शराब की बोतलों को एक कोच के ऊपरी हिस्से में छुपाया गया है। तस्कर ने कोच एक डिब्बे के ऊपरी हिस्से में मौजूद नोट-बोल्ट को खोलकर डाला है और फिर उसने नोट-बोल्ट कस दिया है। हालांकि, गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान उसे निकाला। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब एक दर्जन से अधिक शराब की बोलते मौजूद हैं।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

गंगा दामोदर एक्सप्रेस में रेलवे पुलिस द्वारा शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करने के बाद अधिकारी जांच में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस और भी अधिक सचेत हो गई है।

ये भी पढ़ें: MI से खत्म हुआ 16 साल का नाता, IPL 2026 के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड