Bihar Election 2025: 'कुछ राज को राज रहने दीजिए', बिहार चुनाव की रणनीति पर बोले पशुपति पारस; 14 अप्रैल को करेंगे बड़ा ऐलान

बिहार चुनाव से पहले पशुपति पारस इस बार महागठबंधन के साथ जाने के लिए तैयार हैं। वह कह चुके हैं कि उनकी पार्टी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा बनेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pashupati Paras
पशुपति पारस | Image: PTI

Pashupati Paras on Bihar Election 2025: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आ रहे है, तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटने लगे हैं। सभी पार्टियां चुनाव के लिए कमर कसती नजर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह दो दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं, जिसको लेकर प्रदेश की सियासी हलचल तेज है। इस बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भी चुनाव को लेकर अपना आगे का प्लान बताया है।

बिहार चुनाव से पहले पशुपति पारस इस बार महागठबंधन के साथ जाने के लिए तैयार हैं। वह कह चुके हैं कि उनकी पार्टी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा बनेगी। इस बीच पारस ने 14 अप्रैल को बड़ा ऐलान करने की बात कही है।

चुनाव से पहले RLJP की बैठक

शनिवार को राजधानी पटना में पशुपति पारस के नेतृत्व में RLJP राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई।‌ बैठक में विधानसभा चुनाव के साथ ही बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर भी चर्चा की गई।‌ इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री दलित सेना को अपनी पार्टी की रीढ़ बताते नजर आए। उन्होंने कहा कि दलित सेना का विस्तार पूरे देश में हो रहा है। शोषित, दलित, पिछड़े का जहां कहीं शोषण होता है, उसके खिलाफ हमारी पार्टी तैयार खड़ी रहती है।

‘हम 14 अप्रैल को करेंगे घोषणा’ 

इस दौरान जब उनसे भविष्य की रणनीति को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि किस दल के साथ कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाए, इसके लिए हम अपनी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाएंगे। उसमें सहमति से फैसला लिया जाएगा। पशुपति पारस ने कहा कि इसकी हम 14 अप्रैल को घोषणा करेंगे। कुछ राज को राज रहने दीजिए।

Advertisement

इस दौरान पारस वक्फ बिल संशोधन के विरोध में भी खड़े नजर आए। इस पर उन्होंने कहा कि हम मुस्लिम संगठनों के साथ है। सरकार जो (वक्फ बोर्ड संशोधन) बिल लाई है, हमारी पार्टी इसके विरोध में है।

अमित शाह के दौरे पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, पशुपति पारस ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये चुनावी वर्ष है। अभी बहुत से राष्ट्रीय नेता आएंगे। चुनावी पर्व में सब लोग हाथ धोने के लिए आएंगे, कोई घबराने की बात नहीं है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Visit: चुनाव से पहले दो दिवसीय बिहार दौरे पर अमित शाह, करोड़ों की देंगे सौगात, जानें और क्या है खास

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड