मोदी सरकार से बौखलाया पाकिस्तान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को और सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को पाकिस्तान से मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Union Minister Giriraj Singh
Union Minister Giriraj Singh | Image: X

प्रकाश सिंह

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को और सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को पाकिस्तान से मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। जान से मारने की धमकी को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया 11:28 पर जब वह कचहरी जाने के लिए तैयार हो रहे थे तो उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया, जैसे ही मैंने फोन उठाया वह किसी की गिरफ्तारी की बात कहने लगा तब मैंने उससे पूछा कि आप हमें जानते हैं कि हम कौन हैं जवाब में उधर से आया कि हमें पता है तुम कौन हो। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और तुमको दोनों को अंजाम भुगदमे के लिए तैयार रहना चाहिए। तुम दोनों का बड़ा बुरा हस्र होगा, इसके बाद मैं कॉल काट दिया। जब मैं नंबर देखा तो पता चला कि वह पाकिस्तान का नंबर है जो 92 से शुरू हो रहा है मामले की जानकारी मैंने पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को भेज दी है साथ ही मामला दर्ज करा कर कॉल को ट्रेस करने का अनुरोध किया है, कॉल करने वाले कौन हैं इनकी क्या मंशा है इसकी जांच की जाए।

+92 नंबर की जांच शुरु कर दी गई है- पुलिस

Advertisement

डीएसपी रमेश प्रसाद का कहना है की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर उन्होंने सूचना दी है कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक व्हाट्सएप कॉल आया था जो प्लस 92 के नंबर से था अब यह कॉल पाकिस्तान से था या कहीं और से ही अभी जांच का विषय है उसे नंबर से उनको और केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है ऐसा उन्होंने लिखित शिकायत किया है इस मामले में जांच की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

हाल ही में गिरिराज सिंह पर हुआ था हमला

Advertisement

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह पर हमला किया गया था उसमें सैफी नामक युवक का नाम सामने आया था और अब पाकिस्तान से कॉल आने के बाद लोग कई तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'राहुल बाबा, आपकी तीन पीढ़ी भी 370 को वापस नहीं ला सकती', हरियाणा में अमित शाह की कांग्रेस को ललकार

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड