Bihar: 'पप्पू यादव नहीं था तो संसद में छात्रा के लिए आवाज नहीं उठी', जेल से निकलते ही NEET छात्रा की मौत पर बयान देकर चढ़ाया सियासी पारा

NEET छात्रा की मौत का मामले उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 'मैं जेल में था तो संसद में छात्रा के लिए किसी ने आवाज तक नहीं उठाई। शर्म आनी चाहिए प्रदेश के नेताओं को, किसी विधायक ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को नहीं उठाया'l

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav
जेल से निकलते ही NEET छात्रा की मौत पर पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान | Image: ANI

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार शाम पटना की बेउर जेल से रिहा हो गए। पटना सिविल कोर्ट से तीन अलग-अलग मामलों में जमानत मिलने के बाद देर शाम वो जेल बाहर आए। जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव सबसे पहले फुलवारीशरीफ जाकर उस परिवार से मुलाकात की, जिसकी 17 साल की बच्ची की संंदिग्ध हालात में गुरुवार को मौत हो गई थी। सांसद ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया तो प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर सियासी पारा चढ़ा दिया। पप्पू यादव ने NEET छात्रा की संदिग्ध मौत पर भी बड़ी बात कही।

राजधानी पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक ओर छात्रा की मौत की खबर सामने आई गई। गुरुवार को दानापुर में 17 साल की छात्रा की बॉडी सड़क पर पड़ी मिली थी। छात्रा की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है, जो फुलवारीशरीफ की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी और करीब 9 बजे परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। परिवार ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस बीच जेल से बाहर आते ही सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

जेल से निकलते ही दर्द बांटने पहुंचे पप्पू यादव

AIIMS पटना के पास कथित तौर पर कोचिंग सेंटर की चौथी मंजिल से गिरने से छात्रा की मौत का मामला गहराता ही जा रही है। सांसद पप्पू यादव ने फुलवारीशरीफ में छात्रा के परिवार से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय का भरोसा दिलाया। मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा, ‘प्रदेश में कोई भी बहन-बेटी सुरक्षित नहीं है। गृह मंत्री लंबी-लंबी बात करते हैं। जाति सूचक गाली गलोच करते हैं। आपको अच्छा पद मिला है उसका उपयोग करिए। सारे अपराधियों को खत्म कर दीजिए’।

लोकसभा में NEET छात्रा की मौत का मुद्दा नहीं उठा-पप्पू यादव

वहीं, NEET छात्रा की मौत का मामले उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि घटना की जांच तीन महीने के अंदर स्पीडी ट्रायल करा कर करनी चाहिए थी। मगर प्रशासन द्वारा छात्रा के परिवार को तंग किया जा रहा है। इस देश और प्रदेश के सारे नेताओं को शर्म नहीं आती कि इस SIT ने उस छात्रा के परिवार को कितना तंग किया, इसे देखें। पप्पू यादव 6 दिनों से जेल में था तो इन दिनों बिहार की आवाज एक भी लोकसभा में नहीं उठी। हम नहीं थे तो कोई विधायक यहां विधानसभा में ही बच्ची के लिए आवाज उठाता। पप्पू यादव सज बोलते हैं तो उसे डराया जाता है और मैं कहना चाहता हूं कि इस बार मेरे साथ जो PMCH में जो हुआ, अब मुझे भी डर लगने लगा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेउर जेल से बाहर आए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, निकलते ही सबसे पहले क्या कहा?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड