अपडेटेड 20 August 2025 at 13:20 IST

'संविधान की हत्या करने वाले बिहार के लोगों को....', गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक का प्रधानमंत्री और दूसरे का मुख्यमंत्री बनने का सपना, सपना ही रह जाएगा।

Follow : Google News Icon  
 Nityanand Rai
Nityanand Rai | Image: ANI

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वोटर अधिकार यात्रा के दौरान इस्तेमाल किया जा रहे हैं भाषा शैली को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भाषा देश के लोकतंत्र के खिलाफ है। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के द्वारा राहुल गांधी को अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार घोषित करने पर भी प्रतिक्रिया दी है। 

नित्याराय ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना, सपना ही रह जाएगा। वह सिर्फ प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बन सकते हैं, प्रधानमंत्री कभी नहीं। वहीं, तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने का जो सपना देख रहे हैं, वह सपना भी उनका सपना ही रह जाएगा। बिहार की जनता उनके सपने को साकार नहीं होने देगी। ऐसे भी देश की जनता योग्य व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुनती है और योग्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री। इस लिहाज से देखें तो ना राहुल गांधी और ना ही तेजस्वी यादव योग्यता के पैमाने पर खड़े उतरते हैं।

संविधान का अपमान बिहार और देश स्वीकार नहीं करेगा- नित्यानंद राय 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संविधान की कॉपी हाथ में लेकर घूमने वाले लोगों को संविधान का अपमान करने से बाज आना चाहिए। बिहार और देश की जनता गंभीरता से इस बात को देख रही है कि जिस तरह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जेब में संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं और साथ ही संविधान का अपमान भी कर रहे हैं। संविधान का अपमान बिहार और देश स्वीकार नहीं करेगा।

संविधान की हत्या करने वाले पाठ पढ़ा रहे हैं-नित्यानंद राय 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि संविधान की हत्या करने वाले आज संविधान की बात कर रहे हैं। पूरा बिहार इस बात का गवाह है कि किस तरह से जब कांग्रेस पार्टी ने संविधान की हत्या की तो जननायक जयप्रकाश नारायण जी ने इसके खिलाफ पूरे देश में बिगुल बजा दिया और इंदिरा गांधी की सरकार को उखाड़ फेंका। आज वही लोग बिहार के लोगों को संविधान और लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं।

Advertisement

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और उनके सर्वेसर्वा लालू यादव खुद को जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन का जनक कहते हैं। जिस जयप्रकाश नारायण जी ने कांग्रेस के द्वारा संविधान और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ खिलाफ बिगुल बजाया, आज वही राजद कांग्रेस के गोद में क्यों बैठी है ? संपूर्ण क्रांति में लोगों ने अपनी जान की बाजी क्या इसीलिए लगाई थी कि आंदोलन से निकलने वाले लालू यादव जैसे नेता कांग्रेस का गुलाम बन जाएंगे? तेजस्वी यादव जी बिहार की जनता आपसे सवाल पूछ रही है जवाब दीजिए?

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और उनके नेता तेजस्वी यादव को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान  बताना चाहिए कि वह लोकतंत्र और संविधान के मसले पर बिहार की जनता के साथ है या राहुल गांधी और उनकी पार्टी  के साथ?  कांग्रेस पार्टी के इतिहास और वर्तमान से पूरा देश वाकिफ है कि लोकतंत्र और संविधान से इनका कभी सरोकार रहा नहीं है। ऐसे में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का एक साथ मिलना लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा नहीं है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar: राहुल-तेजस्वी को ले जा रहे वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 13:03 IST