अपडेटेड 15 February 2024 at 16:06 IST

'BJP से हट जाओ वरना बम से उड़ा देंगे', बिहार DGP के फोन पर Nitish Kumar को मारने की धमकी

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Follow : Google News Icon  
Bihar CM Nitish Kumar
nitish kumar | Image: PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। कर्नाटक के शख्स ने बिहार के डीजीपी को ऑडियो क्लिप भेजकर नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। हालांकि, धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया है। इस आदमी की पहचान सोनू पासवान के नाम से हुई थी। आरोपी ने डीजीपी आर एस भट्टी को ऑडियो क्लिप भेजकर बिहार के मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी थी। उसने कहा कि सीएम भाजपा बीजेपी से अलग हो जाएं, नहीं तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।

Advertisement

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने कर्नाटक में पकड़ा। धमकी देने वाला आदमी मूल रूप से समस्तीपुर के हसनपुर दयानगर का रहने वाला है। हालांकि, वो फिलहाल कर्नाटक में ही राइस मिल में बोरा सिलाई का काम करता है। 
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 15 February 2024 at 08:27 IST