Bihar: 'पिता नीतीश कुमार के अधूरे सपने को पूरा करूंगा, सम्राट भैया के नेतृत्व...', निशांत कुमार ने 24 घंटे बाद दी नए CM को बधाई, मन में क्या?
निशांत कुमार ने बिहार के सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार को विकास की नई राह दिखाएंगे।
- भारत
- 2 min read

सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री रूप में पदभार ग्रहण करते ही बधाईयों मिलने का सिलासिला शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर BJP शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। मगर JDU नेता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की चुप्पी को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। अब शपथ ग्रहण के लगभग 24 घंटे बीत जाने बाद निशांत कुमार ने सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर बधाई दी। साथ उन्होंने डिप्टी CM का पद लेने से क्यों इनकार कर दिया, इसका भी खुलासा किया है।
JDU नेता निशांत कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर कहा, "सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विजय चौधरी जो उपमुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें भी बहुत बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि सम्राट चौधरी बिहार को विकास की नई राह दिखाएंगे। उनके नेतृत्व में NDA की सरकार काम करेगी। मेरे पिता, नीतीश कुमार का उन्हें मार्गदर्शन रहेगा।
सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई हैं-निशांत
मीडिया ने जब निशांत से डिप्टी सीएम पद ठुकराने को लेकर सवाल किया तो जवाब में उन्होंने कहा, पार्टी गठबंधन को मैं मजबूत करूंगा, JDU को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। मेरे पिता ने जो पिछले 20 साल में काम किया है उसे मैं जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा और उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। जनता का आशीर्वाद इसी तरह बना रहे।
निशांत ने बताया क्यों ठुकराया डिप्टी CM पद
निशांत ने आगे कहा कि वह अभी जनता से मिलेंगे। उनका भरोसा जीतने के लिए पूरा राज्य घूमेंगे। JDU के पुराने साथी तो दिवगंत हो गए हैं, उनके आवास पर जाएंगे। उनके परिवार से मिलेंगे। निशांत ने साफ कर दिया कि फिलहाल वो पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। पिता का मार्गदर्शन में वो काम करेंगे। निशांत ने जोर देकर कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपने पिता के अधूरे सपनों को साकार करना है।