अपडेटेड 12 February 2024 at 08:33 IST
नीतीश के इस्तीफे से लेकर फ्लोर टेस्ट तक, बिहार की सियासत में क्या-क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन
नीतीश कुमार से महागठबंधन से अलग होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से लेकर अब तक बिहार की सियायत में क्या-क्या हुआ।
- भारत
- 3 min read

Bihar News: बिहार की सियासत में 12 फरवरी का दिन बेहद अहम है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज NDA सरकार को फ्लोट टेस्ट का सामना करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा कर रहे हैं कि वो आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। वहीं आरजेडी की ओर कहा गया है कि बिहार में खेला होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में बहुमत साबित कर पाएंगे या तेजस्वी यादव कोई बड़ा खेला करेंगे, ये तो फ्लोर टेस्ट के समय ही पता चलेगा। आइए आपको बतातें हैं कि नीतीश कुमार से महागठबंधन से अलग होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से लेकर अब तक बिहार की सियायत में क्या-क्या हुआ।
नीतीश के इस्तीफे से लेकर फ्लोर टेस्ट तक हुआ क्या?
- 28 जनवरी सुबह 11 बजे नीतीश ने सौंपा राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
- 28 जनवरी समर्थन पत्र भी दिया, नीतीश के साथ दिखे सम्राट, विजय सिंहा और जीतन राम मांझी
- 28 जनवरी तेजस्वी यादव ने कहा खेला बाकी है
- 29 जनवरी लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने लालू यादव से करीब 10 घंटे पूछताछ की
- 30 जनवरी नौकरी के बदले जमीन में ईडी ने तेजस्वी से 8 घंटे पूछताछ हुई
- 1 फरवरी तय हुआ कि बिहार की नई NDA सरकार 12 तारीख को बहुमत साबित करेगी
- 2 फरवरी मांझी का बयान- 1 नहीं 2 मंत्री पद चाहिए
- 3 फरवरी विभागों का बंटवारा, गृह समेत 5 विभाग नीतीश के पास
- 4 फरवरी कांग्रेस ने पहले बिहार के 16 विधायकों को दिल्ली में रोका, फिर हैदराबाद भेजा
- 5 फरवरी- मांझी ने नए मंत्रिमंडल में पुराना विभाग मिलने पर जताई नाराजगी
- 7 फरवरी- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर देर रात विधानमंडल दल की बैठक
- 9 फरवरी- राबड़ी देवी, मीसा और हेमा यादव को लैंड फॉर जॉब में अंतरिम जमानत
- 10 फरवरी- बीजेपी के विधायक बोधगया पहुंचे। दो दिन के वर्कशॉप का आयोजन हुआ
- 10 फरवरी- मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर जेडीयू विधायकों के लिए भोज का आयोजन
- 10 फरवरी- तेजस्वी के आवास पर राजद विधायकों की बैठक हुई
- 11 फरवरी- मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जदयू विधानमंडल दल की बैठक
- 11 फरवरी- गया में बीजेपी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का दूसरा और अंतिम दिन
- 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से पहले पटना के होटल चाणक्य में जेडीयू विधायकों की बैठक
- 12 फरवरी को विधानसभा में NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट।
किसके पास कितने विधायक?
Advertisement
243 सदस्यीय सदन में जदयू के 45 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी बीजेपी 79 और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के 4 विधायक हैं। एक अन्य निर्दलीय विधायक के समर्थन से सदन में एनडीए के पास 128 विधायक हैं, वहीं महागठबंधन के 115 विधायकों का समर्थन है।
243 सदस्यों की विधानसभा में किसके पास कितने विधायक?
Advertisement
NDA - 128
Bjp -78
Jdu-45
HAM -4
IND-1
महागठबंधन -115
RJD -79
Cong -19
Cpiml -12
Cpi- 4
AIMIM -1
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 12 February 2024 at 08:33 IST