Bihar: बिहार के 10वीं बार CM बनने के बाद पैतृक गांव पहुंचे नीतीश कुमार,पिता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार शनिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा पहुंचे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar | Image: ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार शनिवार को अपने पैतृक गांव नालंदा के कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने चहेते नेता की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री ने सभी को अभिवादन स्वीकार किया।

शनिवार, 29 नवंबर को नीतीश कुमार कल्याण बिगहा पहुंचते हीसबसे पहले ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ गए। यहां उन्होंने अपने पिता, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा के साथ नमन किया।

पिता की पुण्यतिथि पर कल्याण बिगहा पहुंचे नीतीश

कल्याण बिगहा में सीएम नीतीश कुमार ने अपने पिता के साथ-साथ अपनी मां स्वर्गीय परमेश्वरी देवी और पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। गांव में परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात की। नीतीश कुमार ने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे भी ग्रामीणों से बातचीच की।

प्रचड़ जीत के बाद पहली बार पैतृक गांव का दौरा

बिहार चुनाव 2025 में इस बार एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। 243 विधानसभा वाले राज्ये में अकेले NDA ने 202 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटकर रह गया। इस बार के चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी को 89 जबकि जेडीयू को 85 सीटें मिली। वहीं, इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों में लोजपा (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई है, HAM को 5 सीट तो आरएलएम को 4 सीट मिली है। इस बार के चुनाव में जहां RJD 25, तो कांग्रेस को महज 6 सीटों से संतोष करना परा है। औवेसी की पार्टी ने 5 सीटें जीत ली है। CPI (ML) को 2 सीट, सीपीआई (M) को 1 सीट मिली है।

Advertisement

नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की ली शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश समेत कुल 26 मंत्रियों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने शपथ दिलाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बीजेपी-NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें:राबड़ी देवी क्यों नहीं खाली कर रहीं 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास?
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड