लालू यादव और नीतीश कुमार की फिटनेस बन गई बिहार में चर्चा का हिस्सा... तेजस्वी बोले- मेरे पिता CM से भी ज्यादा फिट

नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने पिता के 100 प्रतिशत फिट होने का दावा कर रहे हैं तो तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री से ज्यादा फिट बता रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
RJD president Lalu Yadav with JDU president and Bihar CM Nitish Kumar
लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार | Image: PTI

Bihar News: बिहार के विधानसभा चुनावों से पहले दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव की 'फिटनेस' चर्चा का हिस्सा बनी है। बिहार के दोनों दिग्गज नेताओं के बेटे इसमें पूरा तड़का लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आगामी चुनावों में अपने पिता को जिताने की अपील करते हुए उनके 100 प्रतिशत फिट होने का दावा कर रहे हैं तो तेजस्वी यादव दो कदम आगे बढ़ते हुए अपने पिता लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री नीतीश से भी ज्यादा फिट बता रहे हैं।

बिहार के विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बाकी हैं। नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। नतीजन उसके पहले ही बिहार में चुनाव कराए जाने हैं। फिलहाल बिहार में अगले मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू होते ही दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के बीच फिटनेस की प्रतिस्पर्धा है।

कहां से शुरू हुई फिटनेस पर पॉलिटिक्स?

तेजस्वी यादव कुछ दिनों से नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अटकलों के बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश को अस्वस्थ बताते की कोशिश की। इसी को लेकर पिछले दिन निशांत कुमार ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया और अपने पिता के स्वस्थ होने की बात कही।

निशांत कुमार जब पिछले दिन दिल्ली से लौटे तो पिता की तबीयत को लेकर बयान दिया और कहा कि वह 100 प्रतिशत फिट हैं। जब निशांत कुमार ने अपने पिता को जिताने की अपील की तो इसके बाद आरजेडी के तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कि उनके पिता लालू यादव बिहार के सीएम से फिट हैं। तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता (लालू प्रसाद) ने बिहार के लिए किसी और से ज्यादा काम किया है।

Advertisement

निशांत को लेकर अटकलों पर क्या बोले तेजस्वी?

निशांत के राजनीति में आने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में शामिल होते हैं तो जदयू भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के अन्य सहयोगियों से बच जाएगी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्रियों ने कहा कि अगर वो (निशांत) राजनीति में आते हैं तो मुझे खुशी होगी। शायद इससे दिवंगत शरद यादव की ओर से स्थापित पार्टी (जदयू) को नई जान मिलेगी। तेजस्वी अपने बयान में कहते हैं- ‘उसमें उनकी (निशांत कुमार) क्या राय है? आना चाहिए, क्यों नहीं आना चाहिए, अगर उनको लगता है समाज में सेवा करनी है तो वो आएं। उसमें हमें कोई कठिनाई, दिक्कत नहीं है। हमें तो खुशी होगी, क्योंकि शरद जी की बनाई हुई पार्टी को भाजपाई और संघी जो जदयू में घुसे हुए हैं, वो हाईजैक करना चाहते हैं, तो कम से कम बची तो रहेगी शरद यादव की पार्टी।’

यह भी पढे़ं: एक दिन के लिए महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया हैंडल, पीएम मोदी की पहल

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड