नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करते ही बिहार में बवाल, JDU कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, ऑफिस के अंदर तोड़फोड़; MLC को घेरा-Video

नीतीश कुमार ने जैसे ही ऑफिशियली ऐलान किया कि वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, भारी संख्या में JDU के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया है। मगर उनके इस फैसले को पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से ही राजधानी पटना स्थित सीएम आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी हुजूम उमड़ पड़ा। रोते-बिलखते कार्यकर्ता उनसे इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। अब खबर आ रही है कि JDU दफ्तर में भी कार्यकर्ताओं ने भारी बवाल काटा है, इसका वीडियो भी सामने आया है।

नीतीश कुमार ने जैसे ही ऑफिशियली ऐलान किया कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं, दर्जनों JD(U) वर्कर्स और सपोर्टर्स ने पार्टी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के खिलाफ नारेबाजे करने लगे। कार्यकर्ताओं ने नीतीश को धोखा देने और उन्हें जबरदस्ती सत्ता छोड़ने के लिए मनाने का विरोध किया। JDU दफ्तर भारी तोड़ फोड़ हुई। कार्यकर्ताओं ने वहां रखे खाने की प्लेट और कुर्सियों को तोड़ डाला। MLC संजय गांधी का घेराव और उन्हें ऑफिस के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की।

नीतीश के फैसले पर केसी त्यागी ने क्या कहा?

JDU नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता। उन्होंने नया बिहार बनाया है। जैसे कर्पुरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जिंदा है, ऐसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे। जाहिर है कि इससे सदन की भी गरिमा बढ़ेगी, बहस का स्तर ऊंचा होगा और यूं भी ख्याति व अच्छे बौद्धिक ज्ञान के चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था।"

JDU के कार्यकर्ताओं में भारी रोष

JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने रोते-बिलखते कहा, "नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें। बिहार की जनता रो रही है, किसी ने कल होली नहीं मनाई है। आज हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं। सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था न कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए। आज नीतीश कुमार हट जाएंगे। किसी ने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछा। यदि कोई निर्णय किया जाना था तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता, उनसे पूछा जाता। कोई नीतीश कुमार को हटाने का निर्णय नहीं कर सकता है।"

Advertisement

नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन

बता दें कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार और नितिन नवीन सहित बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें:  BREAKING: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड