बेड, AC से बाथरूम की टोंटी तक... सरकारी आवास से सब उखाड़ ले गए तेजस्वी? BJP के आरोप से बिहार में बवाल

Bihar Latest News: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बीजेपी ने सरकारी बंगले से समान उखाड़ कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav | Image: R Bharat

Bihar News: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) के लाल यानि तेजस्वी पर बड़ा आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है, लेकिन इसके बाद बिहार में राजनीति पारा बढ़ गया है। तेजस्वी यादव ने रविवार को 5 देश रत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री का बंगला खाली कर दिया। जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वो बंगले में लगे महंगे सामान अपने साथ उखाड़ ले गए हैं।

बता दें कि तेजस्वी यादव जिस बंगले में रह रहे थे, वह बंगला अब उपमुख्यमंत्री के नाते सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। सम्राट चौधरी दशहरा के बाद उस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। इस बीच के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने बंगला खाली किया, लेकिन कीमती सामान को उखाड़ कर अपने साथ ले गए।

तेजस्वी यादव पर बीजेपी का बड़ा आरोप

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने साथ नए सोफे को लेकर चले गए और कबाड़ से लाकर पुराने और जर्जर सोफे को यहां रख दिया है। इसके अलावा बंगले की AC भी उखाड़ ली गई है और कबाड़ से लाकर पुराने AC को बाहर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि बंगला से हाइड्रोलिक पलंग गायब है। ड्रेसिंग टेबल का महंगा शीशा गायब है। इसके अलावा बाथरूम को तोड़कर टोटी उखाड़ ली गई है।

दानिश इकबाल ने क्या आरोप लगाए?

Advertisement

बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने कहा कि तेजस्वी यादव का असली मकसद सरकारी संपत्ति को यहां से उठाकर अपनी संपत्ति समझ कर ले जाने की कोशिश थी। हम जब यहां आए तो हमने देखा कि कई जगह से AC उखाड़ ली गई है। बेड के वॉल दिख रहे हैं, लेकिन हाइड्रोलिक बेड यहां से गायब है। बता दें कि आरजेडी नेता पर इससे पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। तेजस्वी यादव पर 2017 में बंगला खाली करने पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस तरह का आरोप लगा चुके हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी यादव पर इस तरह का आरोप लग रहा है।

आरजेडी ने सफाई में क्या कहा?

Advertisement

तेजस्वी यादव पर लगाए गए बड़े आरोप पर आरजेडी ने सफाई दी है। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जो सरकारी आवास मिला था उसे खाली कर दिया है तो अब भारतीय जनता पार्टी के नेता वोक्षी राजनीति कर झूठा आरोप लगा रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि इस तरह की राजनीति सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेता ही कर सकते हैं लेकिन बिहार की जनता सब देख रही है। वही इस मामले को लेकर जेडीयू ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी से निवेदन किया है कि जो आप आपके तरफ से लगाया जा रहा है उसकी जांच करवाइए और जो उचित करवाई है वह करिए। 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड