Bihar: लोन के चक्कर में हुई जीतन सहनी की हत्या? हाथ में डंडे, दो लड़के घर के अंदर, CCTV से खुले राज!

मुकेश सहनी के पिता के घर के पास एक दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Follow : Google News Icon  
Darbhanga Jitan Sahni murder case
Darbhanga Jitan Sahni murder case | Image: ANI/ Republic

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गई है। दरभंगा के घर में क्षत-विक्षत शव मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना की जांच के लिए SIT की टीम गठित की गई है। वहीं, सहनी के पिता के घर के पास एक दुकान में लगे CCTV फुटेज के आधार पर 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पूर्व मंत्री के पिता की निर्मम हत्या किसने की, इसके पीछे किसका हाथ है और किस तरह घटना को अंजाम दिया गया SIT इसका पता लगाने में जुटी है। जिस CCTV के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसी CCTV कैमरों के एक फुटेज रिपब्लिक भारत के पास है जिसमे कुछ लड़के हाथ मे डंडे फरसा लिए जीतन सहनी के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे है।

CCTV के आधार पर हिरासत में चार लोग

जिनकी दुकान पर CCTV कैमरे लगे हैं उन्होंने रिपब्लिक भारत से बात की और बताया की स्थानीय लड़के अक्सर हाथ में हथियार जैसे फरसा डंडा लेकर हंगामा करते है। सोमवार रात 10.30 से 11 के बीच लड़के घर के अंदर भी घुसे थे। जो CCTV में साफ दिख रहा है।  कुछ देर घर अंदर रहने के बाद सभी बाहर निकल गए।

जांच में आया लेन-देन का एंगल 

पुलिस हिरासत में लिए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस फोन और काल डिटेल्स के आधार पर भी जांच कर रही है। जांच में लोन का एंगल भी सामने आया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई थी जिसको छुड़वाने लड़के आये।  SIT और बिहार पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

देर रात घर आए थे संदिग्ध

जिन चारों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस उनकी मोबाइल डिटेल,पूर्व की हिस्ट्री, जीतन सहनी के साथ लेनदेन, देर रात उनके घर जाने के कारणों सहित हरसभंव एंगल से पूछताछ की जा रही है उनके बारे में सारी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक की जांच मे यह भी सामने आया है कि इनमें से दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसे उधार लिया था।

 यह भी पढ़ें: मुकेश सहनी के पिता की क्रूर हत्या के पीछे किसका हाथ? SIT की टीम करेगी रंजिश के पीछे का खुलासा
 

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड