BIG BREAKING: मोकामा फायरिंग मामले में सबसे बड़ी खबर, गैंगस्टर सोनू की गिरफ्तारी के बाद बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर

23 जनवरी को बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। कथित तौर पर झड़प संपत्ति और कर्ज की रकम को लेकर विवाद से उपजी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bahubali Anant Singh surrender
Bahubali Anant Singh surrender | Image: Video Grab

Mokama Firing Case: मोकामा फायरिंग कांड में पुलिस की सख्ती के बाद अब बाहुबली अनंत सिंह ने खुद सरेंडर कर दिया है। बुधवार 23 जनवरी को बाहुबली अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी। कथित तौर पर झड़प संपत्ति और कर्ज की रकम को लेकर विवाद से उपजी थी। मामले में गैंगस्टर सोनू की गिरफ्तारी हो चुकी और पुलिस अनंत सिंह के एक करीबी को भी पकड़ चुकी थी। फिलहाल पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर किया है। वहां से हमें जानकारी मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्यवाही अदालत के आदेश के तहत की जाएगी। तस्वीरों में अनंत सिंह को काले चश्मे पहनकर कोर्ट से बाहर आते देखा गया। फिलहाल अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बाहुबली नेता को बेउर जेल में रखा जाएगा।

गोलीबारी की घटना में 3 FIR दर्ज, सोनू-रौशन गिरफ्तार

एएसपी राकेश कुमार बताते हैं कि गोलीबारी की घटना में 3 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें सोनू, मोनू और अनंत सिंह सहित पांच से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। मामले में पुलिस ने दो गिरफ्तारियां कीं, जिनमें गैंगस्टर सोनू के अलावा अनंत सिंह का समर्थक रौशन बताया गया है। पटना SSP अवकाश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी और कहा कि सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया गया है। केस के सिलसिले में अब छापेमारी चल रही है।

यह भी पढे़ं: अनंत सिंह पर फायरिंग को लेकर तेजस्वी के सवाल पर सम्राट चौधरी का पलटवार

Advertisement

क्या है मोकामा फायरिंग केस?

शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, कथित तौर पर झड़प संपत्ति और कर्ज की रकम को लेकर विवाद से उपजी थी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब सोनू और मोनू ने कथित तौर पर महेश सिंह के एक घर पर कब्जा कर लिया। एएसपी राकेश कुमार बताते हैं कि महेश सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक अनंत सिंह मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पहले गोली चलाने को लेकर आरोप दोनों तरफ से लगे हैं। मोकामा में तकरीबन 60 राउंड फायरिंग हुई। बताया जाता है कि गोलीबारी के समय अनंत सिंह अपने समर्थकों से चंद कदम की दूरी पर थे, जिसमें वो बाल-बाल बचे।

फायरिंग को लेकर अनंत सिंह के आरोप हैं कि उनके लोगों पर गोली चली थी, जिसमें एक व्यक्ति के गर्दन पर चोट लगी। पूर्व विधायक ने गोलीबारी की घटना में शामिल कथित आरोपियों की पहचान सोनू और मोनू के रूप में की और उन्हें अपहरणकर्ता और चोर बताया। अनंत सिंह ने आरोप लगाए थे कि सोनू-मोनू लोगों के खेतों में लूटपाट करते हैं। वो चोर हैं और पिस्तौल लेकर घूमते हैं।

Advertisement

बाहुबली अनंत सिंह कौन हैं?

बिहार के मोकामा में अनंत सिंह छोटे सरकार के नाम से मशहूर हैं। अनंत सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर जीत हासिल की थी। मोकामा सीट पर वर्तमान में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी सांसद हैं, जिन्होंने आरजेडी के टिकट पर सीट जीती। अगस्त 2019 में आवास से एके-47 राइफल बरामद होने के बाद अनंत सिंह आर्म्स मामले में 10 साल जेल की सजा काट रहे हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढे़ं: बाहुबली अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड