Bihar News: बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोग मरे, कई लापता

बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा हुआ है। बिहार और झारखंड के सीमाई इलाके में गंगा नदी के अंदर नाव डूब गई है। इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत होने की जानकारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
katihar boat capsized
boat sank in katihar | Image: R Bharat

Bihar News: बिहार के कटिहार में बड़ा हादसा हुआ है। बिहार और झारखंड के सीमाई इलाके में गंगा नदी के अंदर नाव डूब गई है। इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत होने की जानकारी है। 4 लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी लगभग 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा इलाके की है। नाव पर तकरीबन 17 लोग सवार थे। बताया जाता है कि हादसे की एक बड़ी वजह नाव पर ज्यादा लोगों का सवाल होना था। ये लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी गंगा नदी के बीचों बीच नाव डगमगाने लगी और फिर पानी के अंदर समा गई।

दो मृतकों की पहचान हुई

मरने वालों में दो लोगों की पहचान हो चुकी है। एक 60 वर्षीय पवन कुमार और दूसरा 70 साल का सुधीर मंडल था। तीसरे की पहचान अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कई परिवारों में हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ गंगा नदी के घाट पर इकट्ठा हो गई।

घटना की जांच के आदेश दिए गए

जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़,सड़क दुर्घटना में परिवार के 2 लोगों की मौत

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड