महाकुंभ भगदड़ में मारे गए 30 लोगों में से 11 बिहार के थे: मुख्यमंत्री कार्यालय

प्रयागराज महाकुंभ में इस सप्ताह की शुरुआत में मची भगदड़ में मारे गए लोगों में बिहार के कुल 11 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Mahakumbh stampede
Mahakumbh stampede | Image: PTI

प्रयागराज महाकुंभ में इस सप्ताह की शुरुआत में मची भगदड़ में मारे गए लोगों में बिहार के कुल 11 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मृतकों में से चार गोपालगंज, दो औरंगाबाद और एक-एक पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका तथा पश्चिमी चंपारण जिले के निवासी थे।

सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसने कहा कि भगदड़ में घायल हुए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास-पचास हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

 मौनी अमावस्या पर हुई थी भगदड़

प्रयागराज में बुधवार को मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़े लोगों के हुजूम के दौरान संगम क्षेत्र में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर जरूर पढ़ें मां सरस्वती के 108 नाम

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड