अपडेटेड 8 April 2024 at 12:39 IST
'हम राम विरोधी नहीं, हमारे तो घर में ही बसते हैं भगवान...लालू की लाडली रोहिणी आचार्य का BJP पर तंज
राम मंदिर के निर्माण के सवाल के जवाब पर रोहिणी आचार्य ने कहा, 'हमारे पिता कभी भगवान राम के विरोधी नहीं रहे हैं, BJP तो सीता को भी भला-बुरा कहती हैं'।
- भारत
- 3 min read

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों की घोषणा के बाद सभी दल जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतर गए। प्रचार-प्रसार के दौरान जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे भी किए जा रहे हैं तो एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जोर शोर से हो रही है। RJD की सारण से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने एक बार फिर BJP पर हमला बोला है।
बिहार के चुनावी मैदान में इन दिनों लालू की लाडली रोहिणी आचार्य की खूब चर्चा है। राष्ट्रीय जनता दल ने सारण से रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला BJP प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से होगा। रोहिणी अपनी नई पारी को लेकर पूरे जोश में है। जनता की बीच जाकर जीत का आर्शिवाद ले रहीं हैं तो BJP के खिलाफ जमकर हमला भी बोल रहीं है। पत्रकारों ने जब रोहिणी से राम मंदिर को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे तो घर में ही भगवान बसते हैं।
हम राम के विरोध नहींं-रोहिणी आचार्य
रोहिणी से जब ये सवाल किया गया कि आपके पिता और भाई ने राम मंदिर का विरोध किया मगर मोदी सरकार इसका निर्माण कराया। इस सवाल के जवाब में रोहिणी ने कहा हमारे पिता ने कभी मंदिर जाने का विरोध नहीं किया है, हमारे घर में ही भगवान बसते हैं, कुछ करने से पहले हम भगवान की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। भाजपा बहन सीता को भी भला-बुरा कहते हैं। वे भगवान राम के क्या होंगे जो उनकी अर्धांगिनी(सीता) जिनका जन्म बिहार में हुआ और वे यहां आकर मां-बहनों को लज्जित करते हैं। बिहार की माताएं-बहनें इसका जवाब देंगी।"
सारण सीट पर RJD की पकड़
बता दें कि छपरा के सारण सीट से ही पहली बार 1977 में लालू संसद पहुंचे थे। इसके बाद 2004 फिर 2009 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव ने इस सीट से चुनाव लड़ते हुए करीब 60 हजार और 52 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। चारा घोटाले में सजा होने के बाद पत्नी राबड़ी को उतारा गया जो 2014 में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के हाथों हार गईं। 2019 में भी राजद को हार का सामना करना पड़ा। तो अब रोहिणी नाम की गूंज है।
Advertisement
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की किरकिरी..मंच पर लगी भाजपा प्रत्याशी की फोटो,BJP ने बताई वजह
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 8 April 2024 at 12:27 IST