बिहार की राजनीति में 'खनक' रहा राबड़ी देवी का 'हीरे वाला कंगन', जेडीयू क्यों मांग रही GST बिल? जानिए क्या है लालू के जन्‍मदिन वाला पूरा मामला

Rabri Devi Kangan: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया को दिए गए कंगन राबड़ी देवी के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। सिंगर ने खुद दावा किया था कि वह कंगन हीरे जड़े हुए हैं, जबकि आरजेडी ने इन दावों को खारिज किया है। वहीं अब जेडीयू ने कंगन की कीमत और उसके स्रोत पर सवाल उठा दिए हैं। जानिए पूरा मामला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rabri Devi Diamond Bangle Controversy
Rabri Devi Diamond Bangle Controversy | Image: X

Rabri Devi Diamond Bangle Controversy: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का जश्न भले ही थम गया हो, लेकिन इसके इर्द-गिर्द छिड़ा सियासी घमासान लगातार गहराता जा रहा है। समारोह के दौरान हुई एक घटना ने अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। राबड़ी देवी ने एक भोजपुरी गायक की गायकी से खुश होकर उन्हें 'हीरा जड़ा कंगन' उपहार में दिया था। अब इसी तोहफे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कंगन पाने वाले छोटू छलिया ने दावा किया कि कंगन कोई साधारण कंगन नहीं, बल्कि 'डायमंड वाला कंगन' है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। ऐसे में जेडीयू को राबड़ी देवी और आरजेडी को घेरने का मौका मिल गया। हालांकि, आरजेडी का कहना है कि वह कंगन केवल साधारण आर्टिफिशियल कंगन है।

रही कंगन के बिल मांग रही जेडीयू 

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'राबड़ी देवी ने कहा कि वो हीरा जड़ा कंगन नहीं है, लेकिन छोटू छलिया ने तो कहा है। छोटू छलिया आपका कार्यकर्ता है। ऐसे में राबड़ी देवी मीडिया के सामने आकर इस बारे में बताए। वरना हम आर्थिक अपराधी अधिकारी को पत्र लिखने वाले हैं कि आखिर उस हीरे की खरीदारी कहां से हुई है। महंगे डायमंड के कंगन को खरीदते समय उसका उचित डीएसटी टैक्स चुकाया गया था या नहीं? इसके पक्के बिल कहां है?'

अगर कंगन हीरा जड़ा नहीं, तो उसे ठग लिया?

उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि 'हमें आशंका है कि 10 सर्कुलर रोड के अंदर कोई गुप्त तिजोरी है। अगर वह कंगन हीरा जड़ा नहीं है, तो आपने उसे ठग लिया है क्या? आपने उसे प्यार का कैसा सिला दिया?'

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 11 जून को पटना स्थित राबड़ी आवास पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी गाने और बिहार के पारंपरिक 'लौंडा नाच' ने महफिल में समां बांधा। मशहूर भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया ने अपने गानों से इस शाम को और खास बना दिया। उनकी गायकी से रबड़ी देवी इतनी गदगद हुईं कि उन्होंने अपने हाथ से हीरा जड़ा कंगन उतारकर तुरंत सिंगर को गिफ्ट कर दिया।

कंगन पाने वाले छोटू छलिया ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि राबड़ी देवी से उपहार में मिला कंगन 'डायमंड वाला कंगन' है। इसके बाद से ही यह बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बन गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट के पीछे है कोई सपाई? ओपी राजभर का हैरान करने वाला बयान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड