अपडेटेड 27 December 2023 at 20:04 IST
तो क्या तय है ललन सिंह का इस्तीफा? इन कारणों से मिल रहा अटकलों को बल, काम से खुश नहीं Nitish Kumar?
Bihar News: बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि ललन सिंह दिल्ली में होने वाली जदयू की बैठक में अपने इस्तीफे की औपचारिक पेशकश कर सकते हैं।
- भारत
- 3 min read
Bihar News: बिहार में अफवाह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रमुख सहयोगी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) को जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पद हटाना चाहते हैं। इस अफवाह को दिल्ली में हुई I-N-D-I-A बैठक के बाद अधिक बल मिला है। गठबंधन की बैठक में कोई अहम रोल नहीं मिलने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का ऐलान किया है। जिसके बाद चर्चा होने लगी कि सीएम नीतीश जेडीयू अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा लेकर खुद पार्टी की कमान संभालना चाहते हैं।
खबर में आगे पढ़ें…
- क्या ललन सिंह देंगे इस्तीफा?
- क्या ललन- लालू का साथ अखर गया?
- I-N-D-I-A बैठक में क्या हुआ?
बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि ललन सिंह दिल्ली में होने वाली जदयू की बैठक में अपने इस्तीफे की औपचारिक पेशकश कर सकते हैं। JDU की ये राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 29 दिसंबर को होने जा रही है। हालांकि, इस बैठक में देश भर के जदयू नेता एक साथ बैठेंगे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
I-N-D-I-A बैठक में क्या हुआ?
19 दिसंबर को I-N-D-I-A की बैठक हुई। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बतौर पीएम फेस मल्लिकार्जुन खरगे का नाम बढ़ाया। चर्चा ये है कि इसके बाद नीतीश तमतमाते हुए बैठक स्थल से बाहर निकल गए। मीडिया में चर्चा गरम है कि एनडीए से टूट और राजद से नजदीकी की राह ललन सिंह ने बिहार के सीएम को दिखाई थी। कहा जा रहा है कि विपक्षी खेमे में जो मुकाम नीतीश चाहते थे वो उन्हें मिलता नहीं दिखा तो दूसरी ओर लालू परिवार का सरकार में बढ़ता प्रभाव भी सरकार के सर्वेसर्वा को खटक रहा है। यही वजह है कि वो ललन सिंह से इतने खफा हैं कि अध्यक्ष पद से उनकी छुट्टी तय मानी जा रही है।
Advertisement
'लालू के काफी करीबी हो गए हैं'
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा है कि जदयू के सर्वोच्च नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपने सहयोगी राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ बढ़ती निकटता के कारण पार्टी के भीतर टूट की आशंका लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ललन सिंह RJD की वकालत कर रहे हैं। ललन सिंह लालू यादव के काफी करीबी हो गए हैं। नीतीश कुमार को लगता है कि ललन सिंह की वजह से पार्टी में विरोध शुरू हो गया है।'
'ललन सिंह से नाराज पदाधिकारी'
सुशील कुमार ने दावा करते हुए कहा कि उनकी सूत्रों ने बताया है कि ललन सिंह का इस्तीफा तय है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह से प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष नाराज हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 December 2023 at 20:04 IST