'NDA परिवार में आपका स्वागत है...', चंपई सोरेन के लिए जीतन राम मांझी ने किया पोस्ट; मायने क्या?
Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन के लिए एक पोस्ट लिखा है।
- भारत
- 2 min read

Bihar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन के लिए एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट ने चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की अटकलों को तेज कर दिया है।
इससे पहले चंपई सोरेन ने भी एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा था, जिसमें चंपई सोरेन के पाला बदलने की संभावना को हवा मिली थी।
जीतन राम मांझी ने क्या लिखा?
जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा- 'चंपाई दा आप टाइगर थे, टाइगर हैं और टाइगर ही रहेंगें। NDA परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाइगर…'
चंपई सोरेन का बयान
इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बड़ा सियासी संकेत दे दिया था। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज नहीं किया। चंपई ने ट्वीट में सभी विकल्प खुले होने की बात कही है।
Advertisement
चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने साथ हुए अपमानजनक व्यवहार का विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, आज समाचार देखने के बाद, आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।
उन्होंने लिखा था कि पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में, मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। दो दिन तक, चुपचाप बैठ कर आत्म-मंथन करता रहा, पूरे घटनाक्रम में अपनी गलती तलाशता रहा। सत्ता का लोभ रत्ती भर भी नहीं था, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी इस चोट को मैं किसे दिखाता? अपनों द्वारा दिए गए दर्द को कहां जाहिर करता?