अपडेटेड 1 November 2025 at 14:20 IST
'हम इतना जानते हैं कि FIR दर्ज हुई है, तो बिना हस्तक्षेप कार्रवाई होगी, लेकिन तेजस्वी जी...', दुलारचंद हत्याकांड पर JDU की प्रतिक्रिया
दुलारचंद यादव की हत्याकांड को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कानून व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों पर अब JDU की प्रतिक्रिया आई है।
- भारत
- 3 min read

बिहार चुनाव के प्रचार-प्रसार के बीच मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोल रही है तो सत्ता पक्ष हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। इस हत्याकांड को लेकर बाहुबली और JDU उम्मीदवार अनंत सिंह के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई है।
दुलारचंद यादव की हत्या पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, मोकामा की दुखद आपराधिक घटना पर पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। FIR दर्ज हो चुकी है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गया है। पुलिस अब निष्पक्ष जांच करेगी। कानून अपना काम करेगा। बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप की आरोपी के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।
नीरज कुमार ने तेजस्वी से पूछा ये सवाल
नीरज कुमार ने आगे कहा, विपक्ष इस हत्याकांड को लेकर अगर सवाल खड़ा करता है तो मेरा सवाल तेजस्वी यादव से है कि उन्होंने जेल में बंद रीतलाल यादव को टिकट देने की उपलब्धि क्या थी ? कोर्ट ने रीतलाल यादव के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी है। तो गुनाह के देवता RJD ही है और वो बिहार में फिर से जंगलराज बनाना चाहती है।
यह एक राजनीतिक हत्या है-कांग्रेस
मोकामा हत्याकांड पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "यह एक राजनीतिक हत्या है। कल मैंने इसकी जांच और कार्रवाई करने की मांग की थी। मैंने हाईकोर्ट के जज से इस हत्याकांड की जांच कराई जाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।"
Advertisement
RJD ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं, RJD सांसद मनोज कुमार झा ने मोकामा हत्याकांड पर कहा, "ये पहली बार नहीं है। प्रधानमंत्री किस मुंह से जंगलराज की बात करते हैं? ये DGP क्या रिपोर्ट ले रहे हैं? ये तो ओपन एंड शट मामला लग रहा है। यह पहला मामला नहीं है, बीते महीनों जब पीएम मोदी बोरिंग रोड़ में रोड़ शो कर रहे थे, तब भी वहां शो से पहले गोलियां चली थी।"
अनंत सिंह के खिलाफ FIR
बता दें कि दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में चुनाव आयोग ने DGP से रिपोर्ट मांगी है। दुलाचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली और JDU उम्मीदवार अनंत सिंह के खिलाफ भी नामजद शिकायत दर्ज की गई है। घटना के बाद पहली बार आज, 1 नबंबर को अनंत सिंह फिर से मोकाम में प्रचार-प्रसार के लिए फिर बाहर निकले। बिहार विधानसभा चुनाव में 1990 के बाद मोकामा में एक बार फिर दो बाहुबलियों अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के बीच मुकाबला है। चुनाव में अनंत सिंह JDU के उम्मीदवार हैं वहीं सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी RJD की उम्मीदवार हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 November 2025 at 14:20 IST