Bihar: 'हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 1 करोड़ लोगों को रोजगार...', पिता नीतीश के केंद्र में जाते ही एक्शन में निशांत कुमार

JDU नेता निशांत कुमार 'सात निश्चय-3' को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा 'सरकार इस ओर काम कर रही है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि इस योजना के तहत 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिले।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishant Kumar
JDU नेता निशांत कुमार 'सात निश्चय-3' क्या बोलें? | Image: Republic

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और JDU नेता निशांत कुमार ने 'सात निश्चय-3' को लेकर मिडीय से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जबाब में नेता निशांत ने कहा 'सात निश्चय-3 को लेकर सरकार ने जो वादा किया है, उसके लेकर सरकार उस ओर काम कर रही है। आगे उन्होंने कहा ' हमने वादा किया है कि 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे।' इस दौरान निशांत कुमार ने सात निश्चय-2 का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान हमने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया था।

निशांत कुमार ने क्या कहा?

जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU नेता निशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा 'सात निश्चय-3 में हमने वादा किया है कि 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। सरकार इस ओर काम कर रही है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिले। हमें उम्मीद है कि हम सभी लोगों को रोजगार देंगे।'

सात निश्चय-2 का भी किया जिक्र 

बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने 'सात निश्चय-2' की सफलता का भी जिक्र करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने कहा 'पिछले साल सात निश्चय-2 में भी हमने वादा किया था कि हम 20 लाख को सरकारी नौकरी और रोजगार देंगे तो हमने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया था। इस बार भी हमें उम्मीद है कि हम सभी लोगों को रोजगार देंगे।'

सात निश्चय-3 क्या है?

आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय योजना पार्ट 3 (2025-2030) एक योजना है, जिसके तहत राज्य को 2030 तक एक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के तहत दोगुना रोजगार, दोगुनी आय और बेहतर स्वास्थ्य-शिक्षा पर केंद्रित है। इस योजना के तहत 1 करोड़ नौकरियां, 5 नई एक्सप्रेसवे, स्पोर्ट्स सिटी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का लक्ष्य है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'शीशमहल बनने की वजह से दिल्ली चुनाव में हार हुई, AAP अब भ्रष्ट हाथों में चली गई है इसलिए...', राघव चड्ढा ने BJP ज्वाइन करते ही किया धमाका
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड