बिहार के मुसलमानों में जोर पकड़ रही 'जन सुराज' की मुहिम, प्रशांत किशोर का दावा

हाल में ही प्रशांत किशोर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना की घोषणा की थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prashant Kishore on caste politics
प्रशांत किशोर | Image: PTI/File

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि उनका ‘जन सुराज’ अभियान एक शक्तिशाली राजनीतिक विकल्प के रूप में लोकप्रिय हो रहा है, खासकर बिहार के मुसलमानों के बीच यह मुहिम जोर पकड़ रही है। रविवार को हज भवन में एक समारोह को संबोधित करते हुए ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पीएसी) के संस्थापक किशोर ने इस बात पर जोर दिया कि उनका

अभियान मुस्लिम समुदाय के भीतर मजबूत पकड़ बना रहा है, जिसका उद्देश्य 2025 के विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरना है। इस कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन और जन सुराज समर्थित एमएलसी (विधान परिषद के सदस्य) अफाक अहमद सहित प्रमुख मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने भाग लिया तथा राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए।

RJD पर पीके का कटाक्ष

राज्य में मुसलमानों के बीच सबसे पसंदीदा पार्टी माने जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर कटाक्ष करते हुए किशोर ने सीधे तौर पर उनका नाम लिए बिना कहा, ‘जबकि, दूसरे लोग लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) का आनंद ले रहे हैं, मुसलमानों को लालटेन के लिए ईंधन नहीं बनना चाहिए। उन्हें राजनीतिक बंधुआ मजदूर बनना बंद कर देना चाहिए और इसके बजाय महात्मा गांधी और बी.आर. आंबेडकर के आदर्शों में विश्वास रखने वाले हिंदुओं के साथ मिलकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए।’

2022 में किया था सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान

इससे पूर्व, किशोर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना की घोषणा की थी। साल 2021 में पीके ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए आखिरी बार चुनावी रणनीतिकार का काम किया था। इस चुनाव में टीएमसी को शानदार जीत हासिल हुई थी। इसके बाद प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान कर दिया था कि अब वो चुनावी रणनीतिकार का काम नहीं करेंगे। पीके ने 2 अक्टूबर 2022 को सक्रिय राजनीति में आने से पहले पूरे बिहार में 'जन सुराज' यात्रा निकालने का भी ऐलान किया था। 

Advertisement
Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड