BREAKING: जमुई छेड़छाड़ कांड में ताबड़तोड़ एक्शन, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के लिए SIT गठित
Jamui Viral Video: बिहार के जमुई मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच के लिए SIT की टीम गठित कर दी गई है।
- भारत
- 3 min read

बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ कई युवकों ने मिलकर बदसलूकी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अब खबर आई है कि इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दिया गया है।
जमुई पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि पुलिस अधीक्षक महोदय, जमुई श्री विश्वजीत दयाल के आदेशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
जमुई छेड़छाड़ मामले में SIT गठित
जमुई पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा 'जमुई जिला अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस अत्यंत संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेते हुए जमुई पुलिस द्वारा त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।
पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज
प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया 'इस संबंध में जमुई थाना कांड सं०-428/26, दिनांक- 21.09.2026, धारा- 74 / 76/3(5) बी०एन०एस० एवं 08/12 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वायरल विडियो में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। तीन आरोपी गिफ्तार। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस ने तत्परता दिखाई और नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान मिथिलेश, प्रमोद और गोलु कुमार के रूप में हुई है। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जमुई घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान
वहीं, जमुई घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल फिर दर्ज करने की पहचान करने और समय वक्त तरीके से निष्पक्ष जांच करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन के अंदर ATR रिपोर्ट भी मांगी है।