'अपराध करने वाला चाहे बीजेपी से है, कांग्रेस से है या राजद से, बचेगा नहीं, सम्राट सरकार ने महिलाओं...', जमुई छेड़छाड़ कांड पर बोले बिहार के मंत्री

जमुई छेड़छाड़ मामले पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "अपराधी चाहें भाजपा से है, कांग्रेस से है या राजद से है या वो किसी भी राजनीतिक दल से है, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jamui minors molestation case accuse arrested
जमुई छेड़छाड़ कांड | Image: Republic

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले के सभी आरोपी की गिरफ्तारी हो गई। आज, 23 सितंबर को आरोपी हरेराम यादव को स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, मुख्य आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर मामले पर सियासी बयानबाजी जारी है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है।

जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया। विपक्ष बिहार सरकार को लगातार निशाने पर ले रही। कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी के चेहरे पर लगे भगवा रंग के गमछे पर भी राजनीति हो रही हैं। वहीं, सरकार ने साफ-साफ कहा कि प्रदेश में कानून राज स्थापित करने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्य आरोपी के एनकाउंटर को सम्राट चौधरी की सरकार का सही फैसला बताया है।

बिहार में  कानून का राज स्थापित रहेगा-अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा,"अपराधी चाहें भाजपा से है, कांग्रेस से है या राजद से है या वो किसी भी राजनीतिक दल से है, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है। सम्राट चौधरी की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। महिलाओं में विश्वास जगाने का काम किया है। नीतीश कुमार के समय से जिस तरह से कानून का राज स्थापित था, आगे भविष्य में भी कानून का राज स्थापित रहेगा।"

आरोपी की POCSO कोर्ट में पेशी

जमुई घटना के आरोपी हरेराम यादव को स्पेशल POCSO कोर्ट में पेशी के आज लाया गया।वहीं, मुख्य आरोपी नंदन यादव, जिसके पैर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी, उसे आज कोर्ट में पेश नहीं किया गया क्योंकि उसका इलाज चल रहा है। मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

Advertisement

आरोपी नंदन यादव के गमछे के रंग पर राजनीति

मुख्य आरोपी नंदन यादव जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला है।।घटना के समय उसने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा बांध रखा था। गमछे का रंग भगवा जिसे लेकर तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। नंदन ने ही स्कूटी से लौट रहे नाबालिग छात्र और छात्रा को बीच रास्ते में रोककर अभद्र व्यवहार और मारपीट की थी। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: 'भाई को ठोकवा दिया...', जमुई छेड़छाड़ कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड