'नेताओं का स्तर इतना गिर गया...', मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने के मामले में CM नीतीश के पक्ष में उतरे जमा खान, बोले- वो उनकी बेटी जैसी

बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश करने वाले वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jama Kha support CM Nitish Kumar Muslim womans hijab controversy
CM नीतीश के पक्ष में उतरे जमा खान | Image: ANI/X

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें सीएम एक महिला डॉक्टर के चेहरे से जबर्दस्ती हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर RJD और कांग्रेस नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई। उनकी मानसिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर रही है। अब नीतीश कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम मंत्री मोहम्मद जमा खान ने पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधर बताते हुए कहा कि नेताओं का स्तर गिर गया है।

बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश करने वाले वायरल वीडियो पर कहा, यह दुख की बात है कि आज के नेताओं का स्तर इतना गिर गया है कि उन्हें समझ नहीं आता कि वे क्या कह रहे हैं। जिस नेता(नीतीश कुमार) के बारे में वे बात कर रहे हैं, उन्होंने बिहार में सभी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोगों का सम्मान किया है और उनके लिए काम किया है। सब लोग उनके व्यवहार को जानते हैं।

नीतीश हर जाति धर्म के लोगों को प्यार करते हैं-जमा खान

जमा खान ने आगे कहा, वे किसी को यह महसूस नहीं कराते कि वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे उन्हें महसूस कराते हैं कि वह उनके अभिभावक हैं। कल की जो बात लोग कर रहे हैं, वह उनकी बेटी जैसी लड़की है। यह स्नेह का भाव है। कुछ चीजें दुलार में कर देते हैं। नीतीश कुमार बिहार में रहने वाले सभी जातियों और धर्मों के लोगों से प्यार करते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय का बहुत सम्मान करते हैं।

विपक्ष के नेता अपना स्तर गिरा रहे हैं-जमा खान

विपक्ष के आरोपों पर जाम खाने ने कहा कि जब कोई ऐसे नेता पर उंगली उठाता है तो दुख होता है। वह सबका सम्मान करते हैं और सबसे प्यार करते हैं। ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। आरोप लगाने से पहले लोगों को सोचना चाहिए कि वे किस पर आरोप लगा रहे हैं - उस व्यक्ति पर जिसने बिहार को इतना संवारा है। वो मुख्यमंत्री के साथ-साथ अभिभावक भी है। उम्र के इस पड़ाव में ऐसे आरोप लगाने से पहले विपक्ष को सोचना चाहिए।

Advertisement

RJD ने वीडियो शेयर कर उठाया सवाल

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने नीतीश कुमार का एक वीडियो X पर शेयर किया है। वीडियो पटना के कार्यक्रम का है, जहां आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा था। जब एक महिला मुस्लिम डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देने की बारी आई, तो नीतीश कुमार ने उसकी पहचान की पुष्टि के लिए हिजाब हटाने को कहा। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नीतीश ने खुद ही महिला के चेहरे से हिजाब को हटाने की कोशिश की। इसके बाद मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए डिग्री सौंपते हुए नजर आए।

अब इस वीडियो को लेकर बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष सीधे-सीधे मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रही है। RJD ने वीडियो के साथ लिखा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है।” कांग्रेस ने भी नीतीश की इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है'।

Advertisement

यह भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर चकनाचूर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत...,आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड