Bihar: 'सत्ता किसी की बपौती नहीं होती, लालू यादव की वजह से में CM बना', तेजस्वी के आरोपों पर सम्राट चौधरी का सदन में तीखा पलटवार
तेजस्वी यादव के आरोपों पर सदन में CM सम्राट चौधरी ने चुन-चुनकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि हमारा पाठशाला, यही बपौती से बाहर निकलिए ये सत्ता किसी की बपौती नहीं है।'
- भारत
- 3 min read

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और NDA के सभी सहयोगी दलों का आभार जताया। सम्राट चौधरी ने खासतौर पर पूर्व CM नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही बिहार में सरकार चलेगी। इस दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच हल्की नोंकझोंक भी देखने को मिली।
सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि वे बिहार की जनता की सेवा करें। हालांकि, तेजस्वी यादव ने इस मौके पर नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर नीतीश को फिनिश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा, 'हमने पहले ही साफ कहा था कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। और वही हुआ। नीतीश जी को फिनिश कर दिया गया।' बाद में तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को पगड़ी संभालकर रखने की नसीहत दी और कहा कि कई लोगों की उन पर नजर है।
सत्ता किसी की बपौती नहीं है-सम्राट चौधरी
वहीं, सदन में सम्राट चौधरी ने हर आरोपों का चुन-चुनकर जवाब दिया, उन्होंने कहा, "कुछ लोगों को लगता है कि हमारा पाठशाला, यही बपौती से बाहर निकलिए ये सत्ता किसी की बपौती नहीं है। लालू यादव ने मुझे जेल में डाला और मेरे 22 परिवार के सदस्यों को जबरदस्ती जेल में भेजा। अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री होते? "
नीतीश ने लालू यादव को CM बनाया-सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "नीतीश कुमार ने ही लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया था और कोई किसी के पाठशाला से नहीं होता है। मैं तो कहा कि मेरी राजनीति में अगर लालू यादव जी का अत्याचार नहीं होता तो ृमैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बन पाता। इसलिए कोई गलतफहमी में मत रहिए।"
Advertisement
लालू जी की पाठशाला से निकले हैं सम्राट- तेजस्वी
इससे पहले तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा था, हम सम्राट चौधरी को दिल से धन्यवाद देना चाहेंगे कि इलेक्टेड सीएम को हटाकर सलेक्टेड सीएम बन गए। हमारे लिए तो यह अच्छी बात है कि यह लालू जी की पाठशाला से निकले हैं। इलेक्टेड सीएम को सलेक्टेड सीएम ने हटाया, भले ही पहले पगड़ी उतार ली हो और मुंडन करा लिया हो। वो अलग बात है, लेकिन हम सम्राट चौधरी को कहेंगे कि आपने अपनी पगड़ी उतारकर जहां भी रखी है उस पगड़ी को संभालकर ही रखना। क्योंकि उस पर विजय सिन्हा की नजर है। हम लोग संतुष्ट हैं, लेकिन ओरिजिनल भाजपा के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'इलेक्टेड को हटाकर सलेक्टेड CM बन गए और नीतीश को फिनिश कर दिया...', तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर की तीखी टिप्पणी