अपडेटेड 10 December 2025 at 23:33 IST
Bihar: कई जिलों में HIV विस्फोट! सीतामढ़ी में हर रोज 250 से 300 मरीज ले रहे दवा, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में इससे भी बुरा हाल
Bihar News : सीतामढ़ी जिले समेत बिहार के कई जिलों में HIV संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चिंता की बात ये है कि इस लाइलाज बीमारी की चपेट में नाबालिग भी आ रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Bihar News : बिहार के कई जिलों में HIV और AIDS को लेकर एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में HIV से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सीतामढ़ी में बढ़ते NIV मरीजों की संख्या पर सहायक सिविल सर्जन और एचआईवी नोडल अधिकारी जे जावेद का कहना है कि सीतामढ़ी से अधिक संक्रमित अन्य जिलों में हैं।
सीतामढ़ी में मरीजों की संख्या 6707
सीतामढ़ी के एचआईवी मामलों पर सहायक सिविल सर्जन और एचआईवी नोडल अधिकारी जे जावेद ने बताया है कि हर दिन 250 से 300 मरीज दवा लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी में HIV/AIDS से संक्रमित मरीजों की संख्या 6707 है, इनका इलाज चल रहा है। जे जावेद के अनुसार यह डेटा 2012 से लेकर अब तक का है और इसमें 428 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीतामढ़ी से अधिक अन्य कई जिलों HIV संक्रमित मरीज हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में HIV से संक्रमित लोगों की संख्या 7 हजार के पार है।
इन जिलों में HIV के अधिक मरीज- डॉक्टर
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीतामढ़ी के सहायक सिविल सर्जन और एचआईवी नोडल अधिकारी कहा कि हमारे जिले से अधिक HIV के मरीज आस-पास के जिलों में हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया में सीतामढ़ी से ज्यादा HIV के मरीज हैं।
कैस फैलता है संक्रमण?
सहायक सिविल सर्जन ने बताया कि HIV ऐसी कोई बीमारी नहीं है कि खांसने से, छिकने से, साथ रहने से, जूठा खाने से, साथ नहाने से फैलती है। यह सेक्सुअल रिलेशन, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, एक ही सूई से इंजेक्शन लेने और माता-पिता से बच्चों में फैलती है।
Advertisement
सीतामढ़ी के डुमरा में सबसे अधिक 1107 मरीज
- डुमरा- 1107 मरीज
- परिहार - 700 मरीज
- परसौनी- 158 मरीज
- पुपरी- 386 मरीज
- बथनाहा- 574 मरीज
- रीगा- 507 मरीज
- चोरैत- 102 मरीज (सबसे कम)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 December 2025 at 23:33 IST