Bihar: बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हादसे में 4 की मौत; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Begusarai Road Accident
बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई | Image: ANI

बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार सुबह-सुबह एक शादी समारोह से लौटते समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना खातोपुर के समीप NH-31 की है। घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेगूसराय में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर एनएच-31 पर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नगर थाना क्षेत्र के खतोपुर चौक के पास एनएच-31 की है। 
 

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 

SDPO सुबोध कुमार ने बताया कि कुछ लोग शादी से लौट रहे थे और लौटने के क्रम में तेजी और लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने कहा है कि वे रात 2 बजे 'बारात' से निकले थे और ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना सुबह 3:50 बजे की बताई जा रही है। 

बारात लौटने के दौरान हुई हादसे का शिकार

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद ड्राइवर मौके  से फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तालाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से चंदन महतो के पुत्र अभिषेक कुमार की शादी को लेकर बारात साहेबपुर कमल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर गई थी। बारात रविवार सुबह लौट रही थी इसी दौरान खातोपुर के समीप NH-31 के पास यह हादसा हो गया। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP Road Accident: हाथरस में ई-रिक्शा पर पलटा बेकाबू ट्रक, 2 लोगों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड