'300 में बैच आता है, इसके लिए जमीन बेचनी पड़ी?' पति ने लगाया 'धोखे' का आरोप तो पत्नी ने दिया जवाब, टीचर बनी गुंजन ने बताया खान सर वाला कनेक्शन

BPSC परीक्षा पास कर टीचर बनीं गुंजन कुमारी ने अपने पति अमन कुमार के उनकी पढ़ाई के लिए जमीन बेचने वाले दावों को सिरे से नकार दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भला 300 से 400 वाले बैच के लिए जमीन कैसे बेचनी पड़ सकती है?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Hajipur BPSC Teacher
Bihar Hajipur BPSC Teacher | Image: x

Bihar Hajipur BPSC Teacher: बिहार के हाजीपुर के BPSC टीचर मामले में पति और पत्नी की निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है। जहां अमन कुमार ने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया, तो वहीं गुंजन ने भी पति के लिए कुछ इसी तरह की बात कही। अब इस मामले में पटना के मशहूर टीचर खान सर का कनेक्शन सामने आ रहा है।

BPSC परीक्षा पास कर टीचर बनीं गुंजन कुमारी पति के लगाए 'धोखे' के आरोपों पर लगातार सफाई पेश कर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैंने खान सर के बैच से पढ़ाई की है। जब उनका (पति) पैर टूटा था और वह काम नहीं कर सकते थे, तब उन्होंने जमीन बेची थी। उन्होंने मेरी पढ़ाई के लिए अपनी पैतृक जमीन नहीं बेची।'

क्या है खान सर वाला कनेक्शन?

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने खान सर का बैच लिया था, जिसकी फीस 300 से 400 होती है। 300 से 400 में सर का बैच आता है। मुश्किल से मुश्किल 500 में आ जाता है। तो क्या इस बैच को खरीदने के लिए उन्हें जमीन बेचनी पड़ गई? अगर मैं टीचर नहीं होती तो इतना बवाल भी नहीं होता।'

मुझे बच्चा चाहिए, लेकिन पति नहीं- गुंजन

गुंजन ने आगे हाथ जोड़ते हुए कहा, 'बच्चा मुझे चाहिए। लेकिन ऐसा पति होता है तो मुझे किसी हाल में नहीं चाहिए। माफ कीजिए।'

Advertisement

गुंजन ने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप

इससे पहले गुंजन ने अपने पति अमन कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2020 में पेशे से ब्यूटिशियन रही मेरी एक सहेली मुझसे मिलने आती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरे पति से भी हुई। मेरे पति को महज कुछ दिन ही दिन में उसके प्रति लगाव हो गया। इतना ही नहीं, मैंने दोनों को कई बार अकेले में बात करते भी देखा है।

पति का ध्यान सिर्फ सहेली पर- गुंजन

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में मैंने इन बातों को अनदेखा कर दिया। लेकिन समय के साथ मेरे प्रति पति का व्यवहार बदलने लगा। उनका ध्यान परिवार से हटकर सहेली पर रहने लगा। वो पूरे पैसे मेरी सहेली पर खर्च करने लगे। इस बीच, उनका पैर टूट गया और उन्होंने काम छोड़ दिया। फिर घर चलाने के लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी पड़ी। लेकिन मेरी पढ़ाई के लिए जमीन बेची, ये कहना सरासर गलत है।

Advertisement

पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक हालत में देखा- अमन 

वहीं अमन कुमार ने पत्नी गुंजन कुमारी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि उनकी पत्नी गुंजन कुमारी का अफेयर चल रहा था। अमन के मुताबिक, पत्नी की पुराने दोस्त और स्कूल प्रिंसिपल प्रेम प्रकाश से नजदीकियां है। उनका आरोप है कि 23 मई को जब वह पत्नी के किराए वाले घर पर पहुंचे, तब उन्होंने गुंजन को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। 

यह भी पढ़ें: मेरी सहेली घर आती थी और मेरा पति...गैर मर्द संग रिश्‍ते के आरोपों पर पत्नी गुंजन के जवाब से पलट गया 'बेवफाई' का पूरा मामला; आखिर सच है क्या?
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड