Bihar: CM नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगा दी रोक, जानिए क्यों उठाया गया ये कदम?

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला लिया है। बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि इससे अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Government big decision
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला | Image: ANI, Freepik

Bihar news: बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में सरकारी डॉक्टर अब प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। नीतीश सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, अगर बिहार में कोई सरकारी डॉक्टर ऐसा करता पाया गया, तो नियमों के अनुसार उन पर कार्रवाई होगी।

जारी हुआ आदेश

सरकार के 7 निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत यह फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से एक आदेश जारी हुआ है। यह आदेश एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत कार्यरत बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग, बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान से जुड़े चिकित्सकों और शिक्षक डॉक्टरों पर लागू होगा।

दरअसल, सरकार का ऐसा मानना है कि कई बार डॉक्टरों की प्राथमिकता बंट जाती है। डॉक्टर सरकारी अस्पताल में कम समय देते हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को खत्म करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।

आय की भरपाई के लिए मिलेगा NPA

साथ ही सरकार ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि निजी प्रैक्टिस बंद होने की वजह से डॉक्टरों की आय प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उन्हें नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) या अन्य प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। इसमें बताया जाएगा कि नियमों का पालन कैसे होगा और उल्लंघन करने पर क्या कार्रवाई होगी।

CM नीतीश ने किया था ऐलान

बता दें कि बिहार चुनाव से पहले अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया था कि बिहार के सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा था कि सरकार नई नीति लाने जा रही है, जिससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM आवास से नीतीश कुमार की विदाई, इस्तीफे से पहले शिफ्ट होने लगा सामान, बनेंगे लालू यादव के पड़ोसी; ये होगा नया ठिकाना

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड