'ये तो कांग्रेस वर्कर्स के मुंह पर तमाचा', बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से बिना मिले ही चले गए राहुल; गिरिराज सिंह ने कसा तंज

गिरिराज सिंह ने कहा, 'नेता जी आधे घंटे में बिना किसी से मिले, बिना जनसभा किए निकल लिए! ये दौरा नहीं, अपमान था। बेगूसराय को उनसे वैसे ही कोई उम्मीद नहीं थी।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh targets Rahul Gandhi
'ये तो कांग्रेस वर्कर्स के मुंह पर तमाचा', बेगूसराय में कार्यकर्ताओं से बिना मिले ही चले गए राहुल; गिरिराज सिंह ने कसा तंज | Image: PTI

Rahul Gandhi in Bihar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'पलायन रोको नौकरी दो' पदयात्रा को लेकर दिल्ली से पटना पहुंचे। यहां से उन्हें बेगूसराय के लिए गए जहां उन्हें यात्रा में कन्हैया कुमार के साथ शामिल होना था। राहुल गांधी के लिए बेगूसराय में कार्यकर्ताओं बीते 15 दिनों से मेहनत करके मंच तैयार किया था कि राहुल गांधी जब आएंगे तो वो कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवर्धन करेंगे उनसे मुलाकात करेंगे और बातचीत करेंगे लेकिन राहुल गांधी बेगूसराय आए और आधे घंटे के भीतर बिना किसी कार्यकर्ता से मिले और बिना किसी संबोधन के ही वो पदयात्रा में शामिल हो कर निकल गए। अब राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं से मिले बिना ही निकल जाने के बाद बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं से मिले बिना निकल जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा,' राहुल गांधी का बेगूसराय दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचा साबित हुआ। कार्यकर्ताओं ने पेट काटकर स्टेज बनाया, युवाओं ने 15 दिन मेहनत की और नेता जी आधे घंटे में बिना किसी से मिले, बिना जनसभा किए निकल लिए! ये दौरा नहीं, अपमान था। बेगूसराय को उनसे वैसे ही कोई उम्मीद नहीं थी ..लेकिन उनके हिट एंड रन की राजनीति ने राजनीति को और भी शर्मसार किया है। बेगूसराय में उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिला तो वे अपना तय कार्यक्रम भी छोड़कर भाग निकले।'


राहुल के दौरे से पहले क्या बोले थे गिरिराज सिंह?

राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में उन पर हमला करते हुए बिहार के विकास को लेकर एक बड़ा बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी के बिहार आने से कोई असर नहीं होने वाला है। वह यहां आएं, घूमें और भ्रम फैलाएं। बिहार में नीतीश कुमार और मोदी की सरकार है। अगर 2005 से पहले और 2005 के बाद के बिहार को देखें, तो आपको यहां कई बदलाव नजर आएंगे। सड़कें बनी हैं, पुल बने हैं, रोजगार के अवसर बढ़े हैं। नीतीश कुमार ने 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है और आगे भी चार लाख और नौकरी देने का लक्ष्य है।"


राहुल गांधी के सामने ही आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से महज 25 मिनट ही बातचीत की थी इसके बाद वो वहां से निकल गए। अभी राहुल गांधी वहां से निकले भी नहीं थे कि सदाकत आश्रम में राहुल गांधी से मिलने की होड़ लेकर दो नेता आपस में भिड़ गए। बात जाति तक पहुंची तो दोनों एक दूसरे से मारपीट भी कर बैठे और बाद में रोते हुए दिखाई दिए। राहुल गांधी की मौजूदगी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के सामने ही कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े और जमकर चले लात घुसे। ये सब तब हुआ जब राहुल गांधी पटना के कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे थे।

Advertisement

इस वजह से हुई मार-पीट

मारपीट की घटना के पीछे जो कारण सामने आ रहा है, वह यह है कि अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक ने पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के साथ बदतमीजी की। इस पर अमित कुमार टुन्ना के समर्थक गुस्से में आ गए और उस व्यक्ति की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। इसके बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। अब यह देखना होगा कि इस विवाद के बढ़ने के बाद कांग्रेस की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया दी जाती है।

यह भी पढ़ेंः कन्हैया बनेंगे बिहार में कांग्रेस का 'खेवनहार'? साथ देने पहुंचे राहुल

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड