'दाढ़ी नहीं बनाई...' बिहार विधानसभा में CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच इशारेबाजी, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

BIHAR : बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारेबाजी देखने को मिली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

BIHAR : बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच इशारेबाजी देखने को मिली। सदन में ऐसा माहौल कम ही देखने को मिलता है, लेकिन जब भी ऐसा होता हो तो वो सुर्खियां जरूर बनता है। मुख्यमंत्री अपनी सीट पर बैठकर तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए पूछ रहे हैं कि दाढ़ी क्यों नहीं बनाई। सीएम ने जब तेजस्वी से इशारों में पूछा तो उनके साथ बैठ मंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में नीतीश कुमार के इशारों पर हंसते हुए नजर आए। विपक्ष के कई विधायक भी मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की इशारेबाजी की लुत्फ ले रहे थे और ठहाके लगा रहे थे। सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच इशारेबाजी का वीडियो सामने आया है। सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया गैलेरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि तेजस्वी ने दाढ़ी नहीं बनाई है।

सौतेला व्यवहार करके बिहार की चीजों को दूसरे राज्य में दे रहे हैं- तेजस्वी यादव

सदन में भले ही दोनों नेता एक दूसरे के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में इशारेबाजी कर रहे हों लेकिन सदन के बाद तेजस्वी के तेवर तल्ख दिखे। बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट किए जाने के विवाद पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इनकी पलायन रोकने की तैयारी नहीं है पलायन को बढ़ाने की तैयारी है। आप सौतेला व्यवहार करके बिहार की चीजों को दूसरे राज्य में दे रहे हैं। मुख्यमंत्री को कोई जानकारी है या नहीं है? अगर है तो वे क्या करेंगे ? अब तक क्यों नहीं बोले? कल गिरिराज सिंह ने कहा है कि ऐसा होने नहीं देंगे। चिट्टी में देखकर पता चल रहा है कि ये दिसंबर की चिट्टी है। गिरिराज सिंह तब जागे हैं जब तेजस्वी ने ट्वीट करके मामले को उठाया है। ये हाल केंद्रीय मंत्री का है जिनको क्षेत्र में क्या हो रहा है उसका भी पता नहीं है।

Advertisement

राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मुकदमा कराया जा रहा है- तेजस्वी यादव

वहीं RJD नेता राबड़ी देवी से ईडी पूछताछ की पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब दिल्ली का चुनाव खत्म हुआ तब हमने कहा था कि अब भाजपा की A-Z जो भी टीमें हैं या IT सेल है, उनका काम केवल बिहार में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम कानूनी व्यवस्था का पालन करने वाले लोग हैं। जो बुलाता है हम जाते हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं होता तो मेरे पर एक केस होता क्या? राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मुकदमा कराया जा रहा है। इससे हमें फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: नागपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन तेज, 1250 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 100 की हुई पहचान; 150 से ज्यादा CCTV खंगाले

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड