BIG BREAKING: जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, काजिम अंसारी सुपौल से गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kazim Ansari arrested from Supaul
काजिम अंसारी सुपौल से गिरफ्तार | Image: Republic/ ANI

BREAKING: बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम काजिम अंसारी बताया जा रहा है। काजिम अंसारी सुपौल बाजार का रहने वाला है। 

बिहार पुलिस के मुताबिक, 15 और 16 की दरमियानी रात हत्या को अंजाम दिया गया था। मामले में मोहम्मद काजिम अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते जीतन सहनी की हत्या हुई। मामले में गिरफ्तार काजिम अंसारी ने अपमाध में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार कर ली है।

पैसे के लेन देन के लेकर हुई हत्या- पुलिस

पुलिस ने बताया कि काजिम में साल 2022 में जमीन के कागज गिरवी रखकर 4% इंटरेस्ट पर 1 लाख रुपये उधार लिया था। 2023 में 50 हजार रुपए और लिए। ब्याज लगातार बढ़ता जा रहा था। 2 दिन पहले जीतन साहनी और काजिम के बीच ब्याज कम करने को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद काजिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात के 10 से 11 बजे के बीच जीतन सहनी के घर की रेकी की।

Advertisement

रेकी के बाद दिया हत्या को अंजाम- पुलिस

रेकी करने के बाद काजिम अंसारी अपने अन्य साथियों के साथ रात को लगभग 1.30 बजे पीछे के दरवाजे से जीतन सहनी के घर में घुस गया, जहां एक बार फिर उसकी जीतन सहनी से कहासुनी हुई। उनसे सहनी से कागज और अलमारी की चाबी मांगी, न देने पर काजिम ने धारदार हथियार से जीतन सहनी हमला कर दिया। FSL टीम ने कासिम के कपड़ों पर खून के निशान लगे मिले हैं। कासिम ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताए है उनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Bihar News: पिता की हत्या से गमगीन मुकेश सहनी को पप्पू यादव ने बंधाया ढांढस, कहा- सुनकर रूह कांप गई

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड