अपडेटेड 10 July 2024 at 20:31 IST

कौन हैं पूर्व IAS मनीष वर्मा? जिनके JDU में शामिल होते ही CM नीतीश के उत्तराधिकारी की होने लगी चर्चा

मनीष वर्मा ने साल 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी के तौर पर अपने करियर का आगाज किया था। उनकी पहली पोस्टिंग ओडिशा के कालाहांडी जिले में हुई थी।

Follow : Google News Icon  
Ex IAS Manish Verma Join JDU
जानिए कौन हैं पूर्व आईएएस मनीष वर्मा | Image: PTI

Ex IAS Manish Verma: पूर्व आईएएस मनीष वर्मा ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) ज्वाइन कर लिया है। मनीष वर्मा के जेडीयू ज्वाइन करते ही कयासों का बाजार गर्म हो गया है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा भी होने लगी है कि अब मनीष को जेडीयू में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। मनीष को नीतीश का करीबी माना जाता है। सबसे खास बात ये है कि मनीष भी नीतीश के होम डिस्ट्रिक्ट नालंदा के रहने वाले हैं।  

इसके पहले मनीष वर्मा  बिहार की राजधानी पटना के जिला अधिकारी भी रह चुके हैं। मनीष वर्मा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव भी रह चुके हैं। ऐसा नहीं है कि किसी आईएएस के साथ नीतीश कुमार पहली बार इतनी करीबी दिखा रहे हों और उसे सियासत में अपने साथ ला रहे हों। इसके पहले नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को भी सियासत में ले आए थे इतना ही नहीं उन्होंने आरसीपी सिंह को जेडीयू का अध्यक्ष भी बनाया था। बाद में मतभेदों के चलते आरसीपी को पार्टी छोड़नी पड़ी।

कौन हैं मनीष वर्मा?

मनीष वर्मा ने साल 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी के तौर पर अपने करियर का आगाज किया था। उनकी सबसे पहले पोस्टिंग ओडिशा के कालाहांडी जिले में बतौर सब कलेक्टर हुई थी। इसके बाद मनीष वर्मा ने करियर के शुरुआती 12 साल ओडिशा में ही बिताए और कई जिम्मेदारी वाले पदों पर काम किया। ओडिशा में अपने कार्यकाल के दौरान मनीष ने 3 जिलों में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया। बाद में अपने पिता के खराब स्वास्थ्य के चलते वो अपने राज्य बिहार में चले आए।  

2016 में बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव

पिता के खराब स्वास्थ्य के चलते मनीष वर्मा इंटर स्टेट डेप्युटेशन पर बिहार चले गए। यहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनीष वर्मा को पूर्णिया और पटना में डीएम के पदों पर तैनाती दी थी। मनीष इसके अलावा कुछ दिनों तक बिजली कंपनी में एमडी भी रहे। साल 2016 आने के बाद मनीष कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुख्य सचिव बनाया गया। साल 2021 में इंटर स्टेट डेप्युटेशन खत्म होने के बाद मनीष वर्मा ने वीआरएस ले लिया। इसके बाद मनीष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य और मुख्यमंत्री  ले ली। इसके बाद वह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में सदस्य तथा मुख्यमंत्री के इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेंट बने।

Advertisement

मनीष वर्मा ने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की

मनीष वर्मा आईआईटीएन हैं और उन्होंने दिल्ली की आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मनीष बिहार शरीफ के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री नीतीश के सबसे चहेते अफसरों में से एक रहे हैं। मनीष ने जेडीयू ज्वाइन करते समय मीडिया से बातचीत में कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रभावित होकर सियासत में कदम रख रहे हैं। मनीष ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है। आने वाले समय में मनीष पार्टी के क्या-क्या करेंगे और कितना आगे जाएंगे ये देखने की बात रहेगी क्योंकि इसके पहले भी नीतीश कुमार के लिए आरीसीपी सिंह, प्रशांत किशोर, उपेंद्र कुशवाहा भी जेडीयू में रहते हुए नीतीश के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा चुके हैं लेकिन आज वो सब भी जेडीयू से अलग हो चुके हैं।  

यह भी पढ़ेंः 'घोटाला RJD के DNA में', NEET परीक्षा पेपर लीक पर गिरिराज सिंह

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 19:59 IST