'डिप्टी CM के पास दो EPIC नंबर...', तेजस्वी ने विजय सिन्हा पर लगाया गंभीर आरोप, तो BJP का आया करारा पलटवार, कहा-वो 'जंगल राज का युवराज'

RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो EPIC नंबर होने का सनसनीखेज दावा किया है। अब उनके आरोपों पर BJP का करारा पलटवार आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi yadav serious allegation on Vijay Sinha
तेजस्वी ने विजय सिन्हा पर लगाया गंभीर आरोप | Image: ANI/X

बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसे लेकर लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नाम के तो EPIC नंबर जारी होने का दावा किया था और चुनाव आयोग की प्रकिया पर सवाल उठाए थे। अब तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का- एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ये ऑनलाइन भी है। तो अब इसमें कौन फर्जीवाड़ा कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए।

बिहार के उपमुख्यमंत्री फर्जीवाड़ा हैं-तेजस्वी 

तेजस्वी ने आगे कहा, सिर्फ दो ही चीजें हो सकती हैं: या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फर्जीवाड़ा है या बिहार के उपमुख्यमंत्री फर्जीवाड़ा हैं। "हम बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान को भाजपा खत्म कर रही है। SIR बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा है...कोर्ट में भी यह मामला है और हम पूरे प्रमाण के साथ कोर्ट में भी अपनी बात रखेंगे कि किस तरह का फर्जीवाड़ा चल रहा है..."

तेजस्वी के आरोप निराधार-BJP

अब तेजस्वी के आरोपों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का करारा पलटवार आया है। उन्होंने कहा, "पहले पटना में मेरे पूरे परिवार का नाम था। अप्रैल 2024 में मैंने अपना नाम लखीसराय विधानसभा में जोड़ने के लिए आवेदन किया। यहां से विलोपित करने का भी फॉर्म भरा था। उस समय का प्रमाण मेरे पास है। किसी कारण से नाम नहीं हटा तो मैंने BLO को बुलाकर लिखित में आवेदन दिया और रिसीविंग लिया। मेरे पास दोनों कागज है। मेरा विलोपित का फॉर्म रिजेक्ट हुआ। मैं एक ही जगह से वोटिंग करता हूं। पिछली बार भी मैंने केवल लखीसराय से वोटिंग की और इस बार भी प्रारूप वहीं से भरा है।"

Advertisement

वो जंगल राज के युवराज हैं-विजय सिन्हा

तेजस्वी यादव पर हमला बोलेते हुए विजय सिन्हा ने आगे कहा, दुखद है संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपनी भाषा से किस तरह से राजनीति को कलंकित करते हैं। हल्केपन की राजनीति से वो अपनी विश्वसनीयता को खत्म कर रहे हैं। मेरी उम्र सर्टिफिकेट के अनुसार हैं। ये लोग कैसे हैं, पूरे बिहार की जनता जानती है। जंगल राज के युवराज को जवाब देना चाहिए, जैसे वो झूठे आरोप लगा रहे हैं। 
 

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले SIR पर बवाल जारी, रोहिणी आचार्य ने EC से पूछे सवाल

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड