Bihar: 'गमछा-मुरेठा देखते ही लोग इनकी पहचान... ये असुरों की पार्टी', RJD पर डिप्टी CM का निशाना

Bihar: बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने राजद को असुरों की पार्टी बता दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vijay Sinha
विजय सिन्हा | Image: PTI

Bihar: बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने राजद को असुरों की पार्टी बता दिया है। उन्होंने कहा है कि गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते हैं।

डिप्टी CM ने कहा कि जो अराजकता उत्पन्न करता है, वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।

क्या बोले विजय सिन्हा?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 10 सितंबर से ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ पर निकल रहे हैं। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने हरा गमछा पर बैन लगाते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान कोई भी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता हरा गमछा पहनकर ना आए। तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि राजद एक संस्कृति है, जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है।

वहीं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इनके गमछा और मुरेठा को देखते ही लोग इनकी पहचान कर लेते हैं। पहले असुरों को सिंह होता था। दांत निकला होता था। तो पहचान में आता था। अब धीरे धीरे सृष्टि में बदलाव के कारण सिंह और दांत भी गायब हो गया। जो असुर प्रवृत्ति के अराजकता उत्पन्न करने वाले दलितों को शोषितों को पिछड़ों को सताने वाले और समाज को लूट कर अकूट संपत्ति जमा कर के अपने परिवार के जमीदारी चलाने वाले हैं, वो चेहरा छुपाना चाहते हैं।

Advertisement

'वो रंग भेद, जाति भेद, क्षेत्र भेद करते रहेंगे...'

उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहा है। लोगों को भरमाना चाहते हैं। बरगलाना चाहते हैं, लेकिन यह समाज, पूरा बिहार यह जान चुका है कि जो बिहार के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा, जो बिहार के शब्द को गाली नहीं बनाएगा। हम उसी के साथ चलेंगे। उन्होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो रंग भेद, जाति भेद, क्षेत्र भेद करते रहेंगे, जनता जान गई है। जो अराजकता उत्पन्न करता है, वो असुर है। वह असुर कभी मानवता के हित में नहीं सोच सकता।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका से लड़ेंगे तो मरेंगे, 2 घंटे में रूस-चीन की निकल जाएगी हेकड़ी; न्यूक्लियर साइट्स निशाने पर!

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड