बिहार में मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामलों में वांछित अपराधी मारा गया

बिहार के अररिया जिले में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Encounter
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

बिहार के अररिया जिले में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस अपराधी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी)-एसटीएफ कुंदन कृष्णन ने बताया कि नरपतगंज इलाके में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा कि अपराधी की पहचान चुनमुन झा उर्फ ​​राकेश झा के रूप में हुई है, जो भोजपुर और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गोपनीय सूचना के आधार पर उस स्थान पर पहुंची जहां झा छिपा हुआ था।

कृष्णन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिसकर्मियों को देखकर झा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चला दीं जिसके बाद एसटीएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में झा घायल हो गया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

Advertisement

एडीजी ने बताया कि झा को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनकी खतरे से बाहर बताई जाती है।

एडीजी ने कहा, ‘‘झा पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह हत्या, अपहरण, डकैती एवं आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था।’’

उन्होंने बताया कि झा का एक साथी इस अभियान के दौरान मौके से भाग गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।’’

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड