'नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते ये काम नहीं कर पाए, अब हमने फैसला किया कि...', सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर CM सम्राट ने ऐसा क्यों कहा?

झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "ये ऐतिहासिक दिन है जब आजादी मिली तो महात्मा गांधी ने जरूर अखंड भारत का सपना देखा था लेकिन इसे पूरा सरदार पटेल ने किया था।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kaimoor-bihar-cm-samrat-said-bhu-branch-and-model-schools-to-boost-education-system
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी | Image: X

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे। झाझा में लगभग 5 फीट ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का निर्माण किया गया है।  इस भव्य समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी रही।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि विगत एक सप्ताह पहले सूबे के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बताया था कि सरदार वल्लभभाई पटेल की इस प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया। हमने इस पर तेजी से काम करने का निर्णय लिया और आज ये ऐतिहासिक दिन आ ही गया।

नीतीश कुमार को लेकर सीएम सम्राट ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "ये ऐतिहासिक दिन है जब आजादी मिली तो महात्मा गांधी ने जरूर अखंड भारत का सपना देखा था लेकिन इसे पूरा सरदार पटेल ने किया था। नीतीश कुमार के समय में भी हमने इस प्रतिमा की स्थापना को लेकर कई बार चर्चा की लेकिन हम इस काम को नहीं कर पाए थे। हमने निर्णय लिया कि हम मिलकर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने का काम 16 तारीख को करेंगे।"

विकसित बिहार के सपने को पूरा करना लक्ष्य-सम्राट चौधरी

पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और नीतीश कुमार ने जो विकसित बिहार का सपना देखा है और इस सपने को ही साकार करने का संकल्प हमारा है। उन्होंने कहा कि देश विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी छाप छोड़ रहा है, वहीं बिहार के विकास को भी गति मिल रही है। 

 यह भी पढ़ें: '16 अगस्त को भी सरकारी छुट्टी...', अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड