नीतीश कुमार ने किया हैरान! मंच पर बोल रहे थे BJP के दिग्गज नेता आरके सिन्हा, तभी CM ने छुए पैर और...

Patna News: नीतीश कुमार रविवार को पटना में एक कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता राकेश कुमार सिन्हा के पैर छूने की कोशिश करते देखे गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar touched the feet of BJP leader RK Sinha
नीतीश कुमार ने बीजेपी नेता आरके सिन्हा के पैर छुए। | Image: Video Grab

Bihar News: राजनीति में नीतीश कुमार के अंदाज से हर कोई वाकिफ है। सियासत से इतर बिहार के मुख्यमंत्री अपने दूसरे रूप से सबको चौंका रहे हैं। हालिया कुछ मौकों पर नीतीश कुमार को कभी पुलिस अफसरों के सामने तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते देखा गया है। इसी चर्चा में अब नीतीश कुमार ने भरे मंच पर एक वरिष्ठ नेता के पैर छुए हैं।

नीतीश कुमार रविवार को पटना में एक कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता राकेश कुमार सिन्हा (आरके सिन्हा) के पैर छूने की कोशिश करते देखे गए। नीतीश ने पहले हाथ जोड़कर आरके सिन्हा का अभिवादन किया और फिर उनके पैर छूने की कोशिश की। इससे कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अन्य लोग भी हैरान रह गए। यहां तक ​​कि आरके सिन्हा भी शर्मिंदा दिखे, क्योंकि ये घटना लोगों के सामने हुई। पूरे कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरके सिन्हा ने दिया था धन्यवाद तो नीतीश ने पैर छुए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर नोजर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने किया था, जिन्होंने नीतीश कुमार को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। मंच पर खड़े होकर आरके सिन्हा अपनी बात रख रहे थे, तभी नीतीश कुमार उनकी ओर बढ़े और धन्यवाद का जवाब देते हुए आरके सिन्हा के पैर छूकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर मंदिर की व्यवस्था और मंदिर का पुनर्निर्माण काम पूरा हुआ था, जिसके लिए आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार का धन्यवाद किया था।

जब डीजीपी के सामने भी नीतीश ने जोड़े हाथ

नीतीश कुमार इससे पहले तब सुर्खियों में आए, जब बिहार के डीजीपी के सामने वो हाथ जोड़ रहे थे। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने डीजीपी से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने का अनुरोध किया था। मंच पर खड़े मुख्यमंत्री नीतीश ने हाथ जोड़ते हुए डीजीपी आलोक राज से कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके पहले भी नीतीश कुमार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया था, जिसमें उन्होंने चल रही विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का अनुरोध किया था।
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड