अपडेटेड 12 February 2024 at 16:48 IST

'हमको पता चला कि कुछ लोग कमा रहे हैं...सबका जांच कराएंगे', विधानसभा में CM नीतीश का निशाना किधर?

Bihar Floor Test: नीतीश ने कहा कि राज्य के हित में काम कर रहे हैं, राज्य के हित में काम होगा।

Follow : Google News Icon  
Bihar CM Nitish Kumar
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार | Image: ANI

Bihar Assembly: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। सदन में नीतीश सरकार की बड़ी जीत हुई। फ्लोर टेस्ट के दौरान उनके पक्ष में 129 वोट और विपक्ष में शून्य वोट पड़े। क्योंकि विपक्ष ने वोटिंग से पहले ही विधानसभा से वॉकआउट कर लिया। इस तरह एनडीए की सरकार बहुमत हासिल करने में कामयाब रही।

विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने RJD पर जमकर बरसते हुए नजर आए। उन्होंने सदन में साल 2005 के पहले और बाद के बिहार की बात की। वह विधानसभा में बताते नजर आए कि कैसे उन्होंने बिहार में विकास किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने RJD को दो बार मौका दिया।

'कहां से पैसा आया, जांच कराएंगे...'

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने चेतावनी देते हुए जांच कराने की भी बात कही। नीतीश ने कहा कि हम इन लोगों को इज्जत दिए हुए थे। बीच में पता चला कि लोग कमा रहे हैं। आज तक ये पार्टी हम लोगों के साथ कभी इधर-उधर नहीं किया। आज शुरू हो गया। ये अच्छा नहीं है। अभी भी आप एक ही जगह सबको रखा हुआ था।

नीतीश कुमार ने कहा कि कितना लाख-लाख दे रहे थे सबको इधर-उधर करने की। कहां से पैसा आया, हम सब जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी ठीक नहीं कर रही है।

Advertisement

'अब हम लोग साथ रहेंगे...'

नीतीश ने कहा कि राज्य के हित में काम कर रहे हैं, राज्य के हित में काम होगा। अब हम तीन लोग जो एक साथ है, हम लोग एक साथ रहेंगे और पूरा काम करेंगे।

इस दौरान नीतीश कुमार ने सदन में लालू-राबड़ी सरकार की भी बात की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब कोई आदमी घर से बाहर नहीं निकलता था। उन्होंने कहा कि 2005 से हमें काम करने का मौका मिला। हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हिंदू-मुसलमान के झगड़े मैंने बंद करवाए', बिहार विधानसभा में CM नीतीश ने RJD को लिया आड़े हाथों



 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 February 2024 at 16:03 IST