'ऐ सुनो, फालतू की बातें...', बिहार विधानसभा में CM नीतीश को आया भारी गुस्सा, फिर ऐसे की विपक्ष की बोलती बंद
Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर नीतीश कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई। सदन शुरू होते ही विधायक हंगामा कर रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री भड़क गए।
- भारत
- 3 min read

Bihar News: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा देखने को मिला। वो विपक्ष के सदस्यों पर बुरी तरह से भड़के और शांत बैठने को कहा। बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही हंगामा होने लगा था। महिला हिंसा के खिलाफ विपक्ष के विधायकों ने वेल में आकर प्रदर्शन किया। स्पीकर ने भी कई बार बैठने को कहा, लेकिन विपक्ष के विधायक नहीं माने। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़के हुए दिखे।
विधायक विजय कुमार सिंह बिहार विधानसभा में अपनी बात रख रहे थे। हालांकि पीछे से राजद के ही कुछ विधायक हंगामा करते रहे। कुछ सदस्य सदन के भीतर नारेबाजी करते रहे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्षी सदस्यों को शांत रहने के लिए कहा। हालांकि विपक्षी विधायक हंगामा करते रहे। ये देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पारा चढ़ा गया। वो जवाब देने के लिए सदन में खड़े हुए। जब नीतीश बोल रहे थे, तब सामने से विपक्ष के सदस्य टीका टिप्पणी करते रहे, इससे मुख्यमंत्री को और भी ज्यादा गुस्सा गया। उन्होंने सदन के भीतर ही विपक्ष के सदस्यों को जोरदार फटकार लगाई।
मुख्यमंत्री विपक्ष के सदस्यों पर जोर से चिल्लाए
मुख्यमंत्री विपक्ष के सदस्यों पर जोर से चिल्लाए और कहा कि 'ऐ सुनो, फालतू बातें, बिना मतलब के... क्या मालूम है।' बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई। सदन शुरू होते ही हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर वो जोरदार तरीके से भड़के। महिला हिंसा के मसले पर सदन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई घटना होती है तो हम तुरंत अपने अधिकारियों को कहते हैं कि चाहे राज्य का मामला हो या बाहर का, वहां के डीएम से बात कीजिए। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों को कहा कि फालतू बातों को लेकर ऐसा मत कीजिए, जो भी गड़बड़ करेगा उस पर एक्शन होगा।
सदन में विपक्ष के सदस्यों के सामने नीतीश ने हाथ जोड़े
सदन में नीतीश कुमार हंगामा कर रहे विधायकों से सामने हाथ जोड़कर भी खड़े हो गए, लेकिन शोर-शराबा शांत नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे हम हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं बैठिए और सदन का संचालन में सहयोग करें। उन्होंने हाथ जोड़कर विधायकों से कहा कि हम जहां कहीं भी गड़बड़ होने की घटना होती है, वहां कार्रवाई की जाती है। नीतीश कुमार के हाथ जोड़ने अनुरोध करने और फिर विधानसभा स्पीकर के बोलने के बाद विपक्ष के सदस्य शांत हुए।