Bihar: चुनाव से पहले शिक्षा क्षेत्र के लिए CM नीतीश का एक और बड़ा ऐलान, अब स्कूल के इन कर्मचारियों की सैलरी हुई डबल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar | Image: ANI

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाले सभी कर्मियों के मानदेय राशि को दोगुना करने का ऐलान किया है। उन्होंने सुबह-सुबह सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार हर वर्ग के लोगों के घोषणाओं की बौछार कर रहे हैं।

सीएम नीतीश ने अपने X पोस्ट में इस फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रूपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

शिक्षा विभाग के इन कर्मियों की सैलरी हुई दोगुनी

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। 

CM नीतीश का बड़ा फैसला

वहीं, माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Advertisement


आशा-ममता कार्यकर्ता को भी दिया था तोहफा

इस ऐतिहासिक फैसले से हजारों कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो लंबे समय से अपनी मेहनत के लिए बेहतर मानदेय की मांग कर रहे थे। अभी दो दिन पहले सीएम नीतीश ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का  ऐलान किया था। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar: चुनाव से पहले CM नीतीश का एक और तोहफा, अब आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए किया बड़ा ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड