Bihar: 'मिट गई दूरियां', गिला शिकवा भूलकर चाचा पशुपति पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान, डॉक्टरों को दिया खास दिशा-निर्देश

पशुपति पारस को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही उनके अस्वस्थ होने की जानकारी भतीजे चिराग पासवान को मिली, वो तुरंत दिल्ली से पटना पहुंच गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 chirag paswan visit hospital to meet uncle pashupati paras
चाचा मिलने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान | Image: X

सियासत में मतभेद और विचारधारा की लड़ाइयां व्यक्तिगत संबंधों पर हावी नहीं होतीं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ये साबित कर दिखाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही उनके अस्वस्थ होने की जानकारी भतीजे चिराग पासवान को मिली, वो तुरंत दिल्ली से पटना पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, पशुपति पारस को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और जरूरत के मुताबिक इलाज जारी है। इस बीच उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही चिराग पासवान उनसे मुलाकात करने दिल्ली से पटना पहुंचे।

चाचा से मिलने दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग

चिराग पासवान सीधे अस्पताल जाकर अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्हें गले लगाकर स्वस्थ्य होने की कामना की। इस मुलाकात की तस्वीरों को चिराग ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। अपने पोस्ट में चिराग ने लिखा है- मेरे अभिभावक, चाचा जी श्री पशुपति कुमार पारस जी आज सुबह से अस्वस्थ हैं। पटना में अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हो।

पशुपति पारस मेरे लिए पिता तुल्य हैं-चिराग

चिराग पासवान ने अपने चाचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से मुलाकात की, जो पटना के साईं हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अस्पताल में चाचा से मुलाकात के बाद चिराग पासवान भावुक नजर आए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'राजनीति अपनी जगह है, लेकिन पशुपति पारस मेरे लिए पिता तुल्य हैं। मैं यहां एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे के रूप में अपने अभिभावक से मिलने आया हूं।

Advertisement

कैसी है पशूपति पारस की हालत

चिराग ने आगे कहा कि परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों के मामले में पूरा परिवार एकजुट है। उन्होंने डॉक्टरों से चाचा के पूर्ण इलाज और देखभाल के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चिराग पासवान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 'अपने तो अपने होते हैं'। फिलहाल पशुपति पारस की हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत के नए 'सम्राट' का शपथ ग्रहण आज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड