बिहार में सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट का अब तक क्यों नहीं हुआ विस्तार? मोदी के हनुमान चिराग पासवान ने खोला राज

चिराग पासवान ने बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा,"नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लिया तब से इस बात का इंतजार था कि कब पूरा मंत्रीमंडल शपथ लेगा। मगर कुछ वजहों से इसे आगे बढ़ाया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chirag Paswan
Chirag Paswan | Image: ANI

Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल एक बार फिर तेज हो गयी है। राज्य में होने वाले कैबिनेट विस्तार की तारीख भी सामने आ गई है। सम्राट चौधरी की सरकार बनने के 22 दिन बाद 7 मई को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य कैबिनेट विस्तार समारोह आयोजित होगा। इसे NDA की पावर शो भी माना जा रहा है। मंत्रियों के नाम को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार कैबिनेट विस्तार में हुई देरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

चिराग पासवान ने 7 मई को बिहार कैबिनेट विस्तार पर कहा,"नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लिया तब से इस बात का इंतजार था कि कब पूरा मंत्रीमंडल शपथ लेगा। ऐसे में ये बात शुरूआत में ही गठबंधन के भीतर तय हो गई थी कि एक बार 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आ जाए उसके बाद मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। अब जब परिणाम आ गए हैं उसमें बंगाल असम जैसे राज्यों में पीएम मोदी के नेतृत्व जो ऐतिहासिक जीत भाजपा को मिली है ये अपने में एक ऐतिहासिक जीत है।"

बिहार कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले चिराग पासवान?

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद अब बिहार कैबिनेट विस्तार होना है, नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। हम 6 या 7 या 8 तारीख के लिए चर्चा कर रहे थे और इन्हीं तारीखों में मंत्रीमंडल का विस्तार हो जाएगा। उसके बाद भी बंगाल में भी शपथ की तैयारी की जाएगी।" चिराग पासवान ने कहा कि चुनावी नतीजों के इंतजार की वजह से बिहार में कैबिनेट विस्तार को आगे बढ़ाया गया था।

क्या होगा कैबिनेट विस्तार का फार्मूला?

राजनीतिक गलियारों में 7 मई को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई है। बता दें, राज्य में पहली बार बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है। ऐसे में कैबिनेट में 15-15 का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसमें बीजेपी के 13 और जदयू के 12 नेता कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, वहीं LJP (R), HAM और RLM को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलने का अनुमान है। 

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है, बताया जा रहा है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जेपी नड्डा सहित कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: ममता-स्टालिन की हार पर ओवैसी ने उठाए सवाल, लेकिन जनता की क्यों की तारीफ

 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड