अपडेटेड 9 December 2024 at 23:07 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया जो राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी प्रतिभा खोज योजना है।

Follow : Google News Icon  
 Nitish Kumar inaugurates 'Bihar Sports Talent Search Competition'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया | Image: X- @NitishKumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया जो राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी प्रतिभा खोज योजना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यहां पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पांच उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सालाना 20-20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट भी वितरित की।

बयान में कहा गया है कि इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों तथा स्कूल से बाहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है ताकि वर्ष 2032 और वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में राज्य और देश के लिए पदक जीत सकें।

प्रतियोगिता में 60 लाख प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे

इस प्रतियोगिता में राज्य के करीब 40 हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 60 लाख प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके साथ-साथ ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी जो स्कूल से बाहर हैं, उन्हें भी इस खोज प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके लिये एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वालीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

Advertisement

यह प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग श्रेणी में बालक और बालिका दोनों के लिए आयोजित की जायेगी।

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, एससीईआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्तरों के विजेता खिलाड़ियों को पदक और ई-प्रमाणपत्र देने के अलावा खिलाड़ियों के बीच कुल 10 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में हिन्दू स्त्रियों के साथ... इसलिए एक हो जाओ वरना', साध्वी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 9 December 2024 at 23:07 IST