CM सम्राट चौधरी के पास गृह तो विजय सिन्हा को कृषि, नीतीश के बेटे निशांत कुमार को क्या मिला? बिहार में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें LIST

एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cabinet expansion Nitish son nishant kumar Vijay Sinha, check full list new ministers in Samrat Choudhary team
CM सम्राट चौधरी के पास गृह तो विजय सिन्हा को कृषि, नीतीश के बेटे निशांत कुमार को क्या मिला? बिहार में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें LIST | Image: Republic Graphics

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और ऐसे सभी विभाग अपने पास रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। सरकार के इस फैसले के साथ ही प्रशासनिक कामकाज को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है।

एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि सामाजिक और जातीय संतुलन साधने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

विजय सिन्हा होंगे कृषि मंत्री

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है। विजय सिन्हा नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन, इस बार यानि सम्राट कैबिनेट में विजय सिन्हा कृषि मंत्री होंगे। बता दें, इस बार स्वास्थ्य विभाग बीजेपी कोटे से जेडीयू में आ गया, वहीं शिक्षा विभाग जेडीयू कोटे से बीजेपी खाते में चला गया है।

Advertisement

निशांत कुमार को मिली स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी लगभग तय हो गया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीति में औपचारिक एंट्री के साथ ही निशांत कुमार को सरकार के सबसे अहम विभागों में से एक स्वास्थ्य मंत्रालय दिया जाना बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। वहीं गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग सम्राट चौधरी के पास होंगे।

Advertisement

यहां देखिए पूरे मंत्रियों और उन्‍हें मिले मंत्रालयों की लिस्‍ट

1. सम्राट चौधरी — सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
2. विजय कुमार चौधरी — जल संसाधन, संसदीय कार्य।
3. बिजेन्द्र प्रसाद यादव — वित्त, वाणिज्य-कर।
4. श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क।
5. विजय कुमार सिन्हा — कृषि।
6. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल — राजस्व एवं भूमि।
7. निशान्त कुमार — स्वास्थ्य।
8. लेशी सिंह — भवन निर्माण।
9. राम कृपाल यादव — सहकारिता।
10. नीतिश मिश्रा — नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी।
11. दामोदर रावत — परिवहन।
12. संजय सिंह टाइगर — उच्च शिक्षा, विधि।
13. अशोक चौधरी — खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
14. भगवान सिंह कुशवाहा — योजना एवं विकास।
15. अरुण शंकर प्रसाद — श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास।
16. मदन सहनी — मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन।
17. डॉ. संतोष कुमार सुमन — लघु जल संसाधन।
18. रमा निवास — पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।
19. रत्नेश सादा — आपदा प्रबंधन।
20. कुमार शैलेन्द्र — पथ निर्माण।
21. शीला कुमारी — विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।
22. केदार प्रसाद गुप्ता — पर्यटन।
23. लखेंद्र कुमार रौशन — अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।
24. सुनील कुमार — ग्रामीण कार्य।
25. श्रेयसी सिंह — उद्योग, खेल।
26. मो० जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण।
27. नन्दकिशोर राम — डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन।
28. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल — ऊर्जा।
29. डॉ. प्रमोद कुमार — खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति।
30. रेखा गुप्ता — समाज कल्याण।
31. मिथिलेश तिवारी — शिक्षा।
32. डॉ. रामचन्द्र प्रसाद — पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन।
33. संजय कुमार सिंह — लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
34. संजय कुमार — गन्ना उद्योग।
35. दीपक प्रकाश — पंचायती राज।

गठबंधन का संतुलन

इस बंटवारे में BJP, जेडीयू और अन्य सहयोगी दलों के बीच तालमेल साफ नजर आ रहा है। वित्त और स्वास्थ्य जैसे बड़े विभाग अनुभवी नेताओं को दिए गए हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो सके। शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी नए चेहरों के जरिए ताजगी लाने का प्रयास किया गया है। सरकार का लक्ष्य आगामी समय में विकास कार्यों को गति देना और प्रशासन में पारदर्शिता लाना है। देखना यह है कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये मंत्री जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

इसे भी पढ़ें- BREAKING: शुभेंदु के PA की हत्या के बाद अब हावड़ा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी; कई लोगों के घायल होने की खबर

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड