अपडेटेड 19 April 2025 at 15:00 IST

Bihar Election: बिहार में मुस्लिम क्यों कह रहे हैं 'शुक्रिया मोदी भाईजान'? चुनाव के पहले BJP की नई रणनीति कितनी होगी कारगर

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले BJP अपनी नई रणनीति के तहत 'शुक्रिया मोदी भाईजान' कार्यक्रम की शुरुआत की है।

Follow : Google News Icon  
shukriya modi bhaijaan event in Bihar
बिहार में मुस्लिम क्यों कह रहे हैं 'शुक्रिया मोदी भाईजान'? | Image: PTI

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की सरगरमी प्रदेश में दिखने लगी। सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच   BJP के 'शुक्रिया मोदी भाईजन' का कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भागलपुर में बीजेपी द्वारा शुक्रिया मोदी भाईजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वैसे तो इस कार्यक्रम में वक्फ कानून के फायदे गिनाए गए। मगर चुनाव से पहले इसके आयोजन के पीछे बीजेपी की नई रणनीति बताई जा रही है।


लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान शुरू किया था।  इस कार्यक्रम का स्लोगन दिया गया था- ना दूरी है, ना खाई है-मोदी हमारा भाई है। इसके तहत मुस्लिम महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया था। इसका बड़ा फायदा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हुआ था। अब इसी तर्ज पर बिहार में चुनाव से पहले बीजेपी ने शुक्रिया मोदी भाईजान की शुरुआत की है।

मुस्लिम वोटरों को लुभाने की कोशिश

वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम समुदाय दो गुट में बंट गए हैं। कहीं इस कानून के समर्थन में मुस्लिम समुदाय के लोग केंद्र सरकार से साथ खड़े हैं तो कही इसके विरोध में आवाज उठ रही है। अब इस नए कानून को लेकर बीजेपी और मुस्लिम समुदाय के बीच जो खाई बनी है उसे दूर करने की बीजेपी एक कोशिश में जुटी है। वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद पूरे देश में भाजपा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चला रही है। इसके तहत भागलपुर में शुक्रिया मोदी भाईजान के नाम से पहला कार्यक्रम हुआ।

बीजेपी ने वक्फ कानून के गिनाए फायदे 

इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन शामिल हुए। दोनों ने बड़ी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया और वक्फ कानून के फायदे बताए। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नया वक्फ कानून मुस्लिम समाज के कमजोर तबके के हक में बड़ा कदम है। अपने संबोधन में  दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ गंदी राजनीति करने वाले लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं, मगर हम आपके साथ हैं।

Advertisement

चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है और राज्य में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर भी हैं। बीजेपी इस कोशिश में जुट गई है कि वक्फ को लेकर जो मुसलमानों उनसे दूर हुए हैं उन्हें हर हाल में साथ लाया जाया। क्योंकि बिहार में मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका चुनाव पर प्रभाव डालता है।  इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में वक्फ जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत प्रदेशभर में 'शुक्रिया मोदी भाईजान' कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 
 

यह भी पढ़ें: रामजी लाल के खिलाफ करणी सेना के प्रदर्शन पर बौखलाए अखिलेश, कही बड़ी बात

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 April 2025 at 15:00 IST