'उनकी मानसिकता को दर्शाता है...', पप्पू यादव के बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- राजनीति में शामिल महिला समाज पर कीचड़ उछाला

पप्पू यादव के बयान की निंदा करते हुए मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। वह कहती हैं कि उन्होंने राजनीति में शामिल सभी महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav Maithili Thakur
Pappu Yadav Maithili Thakur | Image: ANI

Maithili Thakur: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए विवादित बयान को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपने ऐसे बयान के बाद से वह नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पप्पू यादव के इस बयान की निंदा करते हुए मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे उनकी मानसिकता करार दिया।

दरअसल, हाल ही में पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं की भमिका और नेताओं के आचरण को लेकर दावा किया कि 90% महिलाओं का राजनीति करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। अमेरिका से लेकर भारत तक के नेताओं की गिद्ध दृष्टि महिलाओं पर है। आज राजनीति में महिलाओं का शिकार करने की संस्कृति जड़ जमा चुकी है।  

उन्होंने अपनी मानसिकता जाहिर की- मैथिली ठाकुर

पप्पू यादव के इस बयान की निंदा करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, 'उन्होंने अपनी मानसिकता जाहिर की है। यह जानते हुए भी कि उनके घर में खुद एक महिला नेत्री और सांसद हैं। उन्होंने पूरे महिला समाज को, जो राजनीति में हैं उन सभी के चरित्र पर एक तरह से कीचड़ उछाला है।'

'…तो महिला कैसे आगे बढ़ेगी'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस मुद्दे पर घर में अपनी मां के साथ बातचीत कर रही थी कि पप्पू यादव ने ऐसा बयान दिया है। मेरी मां खुद इतना परेशान हो गई कि आजकल के पुरुष की यह मानसिकता रही तो महिला कैसे आगे बढ़ेगी।'

Advertisement

विवादित बयान के लिए पप्पू यादव ने मांगी माफी 

हालांकि, महिलाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली। मगर उन्होंने माफीनामे में भी 'शर्त' शामिल कर दी। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'अगर मेरे बयान से राजनीति में शामिल महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। लेकिन यह माफी बहनों और बेटियों से है, राजनेताओं से नहीं।'

उन्होंने आगे कहा कि उनकी लड़ाई उन गंदे राजनेताओं के विरुद्ध है जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के सबूत हैं। वह करते हैं, 'मैं राजनीति में शामिल महिलाओं पर गिद्धों की निगाह नहीं पड़ने दूंगा।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेटियों के सपनों को कुचलने नहीं दूंगा...आरजी कर रेप पीड़िता की मां के इलाके में PM मोदी ने दी गारंटी, बोले- बहनों पर हर अत्याचार का हिसाब होगा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड