'वो बिहार सरकार पर क्या हमला बोलेंगे, उन पर तो राघोपुर की जनता...', बेहद करीबी रहे मृत्युंजय तिवारी ने तेस्जवी यादव पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव केंद्र और बिहार सरकार पर लगातार सूबे के कई हिस्सों में आई बाढ़ को लेकर हमला बोल रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। राजद छोड़कर भाजपा में आए मृत्युंजय तिवारी ने उनको आड़े हाथों लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP leader Mrityunjay Tiwari slam JDU Tejashwi Yadav and Bankipur MLA Prashant Kishor
बेहद करीबी रहे मृत्युंजय तिवारी ने तेस्जवी यादव पर साधा निशाना | Image: ANI

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार के कई इलाकों में आई बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। रविवार को तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्राट चौधरी सरकार पर कई तंज कसे।

तेजस्वी यादव के लगातार हमले के बीच बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। राजद छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी ने सोमवार को तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है और निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान देने को कहा है। इस बीच मृत्युंजय तिवारी ने बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला है।

तेजस्वी पर राघोपुर की जनता ही हमला बोल रही 

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी से जब यह सवाल पूछा गया कि कल तेजस्वी यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया और बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर तीखे सवाल किए? इस सवाल के जवाब में मृत्युंजय तिवारी ने कहा 'तेजस्वी यादव केंद्र और बिहार सरकार पर क्या हमला करेंगे। उन पर तो उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की जनता ही हमला बोल रही है और उनपर आक्रोषित है।'

आगे मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा 'पहले राघोपुर की जनता का भरोसा जीतें और बाढ़ पीड़ितों के बीच में समय बिताएं और उनको राहत पहुंचाएं। सरकार पर हमला बोलने से आपको कुछ भला नहीं होने वाला है। सम्राट सरकार तो जनता के लिए काम कर रही है।'

Advertisement

प्रशांत किशोर को भी लिया आड़े हाथों

मृत्युंजय तिवारी से जब यह सवाल पूछा गया कि प्रशांत किशोर ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चला रहे न कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? इसके बाद प्रशांत किशोर पर तीखा हमला करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा '"उनको कौन चला रहा है? यह सब बयान देकर वो अपनी जगहंसाई करवा रहे हैं।'

आगे उन्होंने कहा 'जनता ने आपको (प्रशांत किशोर) को माननीय विधायक बना दिया, जनता के लिए क्या कीजिएगा, वो बताइए। आप दूसरे दल की चिंता छोड़िए। अब JDU को कौन चला रहा है, किसे कौन चला रहा है; इन बातों से जनता का क्या लेना-देना?'

Advertisement

ये भी पढ़ें: FATF की ग्रे लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान ने फिर रची साजिश, जैश सरगना मसूद अजहर का नाम वांछित आतंकियों की सूची में डाला, ये है सच्चाई
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड